व्हाइट हाउस ने बदली भारत-अमेरिका ट्रेड डील की फैक्ट शीट, दाल शब्द हटाया, $500 अरब डॉलर खरीद में भी बदलाव

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने नई फैक्ट शीट जारी की है. इसमें एक बड़ा बदलाव हुआ है. अमेरिका ने नई फैक्ट शीट में दाल शब्द को हटा दिया है.
व्हाइट हाउस ने बदली भारत-अमेरिका ट्रेड डील की फैक्ट शीट, दाल शब्द हटाया, $500 अरब डॉलर खरीद में भी बदलाव

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के फ्रेमवर्क पिछले दिनों जारी हो गया था. अब व्हाइट हाउस की तरफ से अपडेटेड फैक्ट शीट जारी हुई है. नई फैक्ट शीट में अमेरिकी के एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स की लिस्ट में से दालों के जिक्र को हटा दिया है, जिन पर भारत ने टैरिफ कम करने का वादा किया था. आपको बता दें कि व्हाइट हाउस ने इससे पहले जो फैक्ट शीट जारी की थी, उसमें साफ शब्दों में लिखा था कि भारत कुछ दालों और अमेरिकी कृषि उत्पादों पर से टैरिफ हटाएगा या कम करेगा. अब नई फैक्ट शीट में दाल शब्द नहीं है.

कई प्रोडक्ट्स को ट्रेड डील से रखा बाहर

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इससे पहले सोशल मीडिया पर फल, दालों, मसालों, अनाज और डेयरी प्रोडक्ट की लिस्ट शेयर की थी, जिसे ट्रेड डील से बाहर रखा गया था और इनके भारत में आयात पर रोक लगा दी गई थी.

Add Zee Business as a Preferred Source

इन अमेरिकी प्रोडक्ट्स में कटौती का प्रस्ताव

  • दालों को छोड़कर समझौते के तहत भारत ने अमेरिका के एग्री प्रोडक्ट्स जैसे सूखे अनाज, ट्री नट्स (बादाम,अखरोट), सोयाबीन, तेल और शराब पर टैक्स में कटौती का प्रस्ताव रखा है.
  • व्हाइट हाउस की फैक्ट शीट के मुताबिक भारत ने ऐतिहासिक तौर से अमेरिकी कृषि प्रोडक्ट्स पर औसतन 37 फीसदी टैक्स लगाया है.
  • राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक इस समझौते से कृषि संबंधित बाधाएं दूर होंगी और यह अमेरिकी वर्कर्स के लिए फायदेमेंद साबित होगा.

इन अनाजों पर जारी रहेगा प्रतिबंध

भारत ने अमेरिका से आने वाले छिलका रहित अनाज, आटा, मैदा, ओट्स कांगनी, बाजरा, कोदो, स्यामक, कोपरा, गेंहू, रागी, अमरंथ, मक्का, चावल, जौ, जवार पर प्रतिबंध रहेगा.

डेयरी प्रोडक्ट्स जिन पर जारी रहेगा प्रतिबंध

  • डेयरी प्रोडक्ट्स में दूध जिसमें तरल पाउडर, कंडेस्ड आदि, क्रीम, योगर्ट, बटर मिल्क, मक्खन, घी, चीज (मोजरेला, ब्लू वेंड, ग्रेटेड/पाउंडर्ड), बटर ऑयल, पनीर और अन्य प्रोडक्ट्स, व्हे प्रोडक्ट्स आदि की भारत में एंट्री नहीं होगी.
  • मसालों में काली मिर्च, लॉन्ग, सूखी हरी मिर्च, दालचीनी धनिया, जीरा, हींग, अदरक, हल्दी, अजवाइन, मेथी, चक्रमर्द, कैसिया, सरसों, राई, भूसी और दूसरे पाउडर भारत में नहीं आएंगे.
  • फ्रोजन सब्जियों में आलू, मटर, बीन्स, दूसरी दलहनी सब्जियां, मिक्सिड सब्जियां, अस्थाई तौर से संरक्षित सब्जियां जैसे खीरा एवं घेरकिन्स, मशरूम (एगारिकस प्रजाति), मिक्स्ड डिब्बाबंद सब्जियां के आयात पर भी पाबंदी होगी.

500 अरब डॉलर के प्रोडक्ट खरीदेगा भारत

व्हाइट हाउस ने अपनी फैक्टशीट में कहा है कि भारत ने अमेरिका से 500 अरब डॉलर से ज्यादा मूल्य के प्रोडक्ट्स खरीदने का इरादा जाहिर किया है. प्रोडक्ट्स में खास तौर से एनर्जी, सूचना और संचार तकनीक, कोयला और दूसरी अमेरिकी सामान शामिल होंगे. व्हाइट हाउस ने कहा कि आने वाले हफ्तों में भारत और अमेरिका इस समझौते को आखिरी रूप देने पर काम करेंगे. साथ ही डिजिटल व्यापार, सप्लाई चेन और आर्थिक सुरक्षा पर मिलकर काम करेंगे.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6