भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क तैयार, खेती को मिला सुरक्षा कवच, दूध-सब्जी की नो एंट्री

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार सौदे पर बड़ी खबर है. ट्रेड डील के अंतरिम समझौते के फाइनल फ्रेमवर्क को अंतिम रूप दे दिया गया है. जानिए भारत-अमेरिका ट्रे़ड डील से जुड़ी बड़ी अपडेट्स.
भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क तैयार, खेती को मिला सुरक्षा कवच, दूध-सब्जी की नो एंट्री

भारत और अमेरिका ने ट्रेड डील के अंतरिम समझौते के फाइनल फ्रेमवर्क को अंतिम रूप दे दिया है. भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें कहा है कि समझौते के तहत भारत अमेरिका के इंडस्ट्रियल गुड्स और कई कृषि उत्पादों पर टैरिफ को या तो खत्म करेगा या फिर कम करेगा. हालांकि, ट्रेड डील में भारतीय किसानों के हितों को ध्यान में रखकर अनाज, मसाले, डेयरी प्रोडक्ट्स और कई सब्जियों को इस ट्रेड डील से बाहर रखा है. इन उत्पादों के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. दूसरी तरफ अमेरिका भारतीय टेक्सटाइल, चमड़ा, प्लास्टिक, केमिकल, जेम्स और ज्वेलिरी और एयरक्राफ्ट्स जैसे कई प्रोडक्ट्स से टैरिफ हटा देगा.

अमेरिकी कृषि उत्पादों को टैरिफ में मिलेगी राहत

भारत और अमेरिका के संयुक्त बयान के मुताबिक, भारत अमेरिका के कृषि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पर से टैरिफ घटाएगा, दूसरी तरफ अमेरिका ने भारत से आने वाले सामानों पर रेसिप्रोकल टैरिफ के तहत 18 फीसदी की दर लागू की है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इन प्रोडक्ट्स से हटेगा या कम होगा टैरिफ

  • अमेरिका से आने वाले सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन (DDGs), पशु चारे के लिए लाल सोरघम, ट्री नट्स, ताजे और प्रोसेस्ड फल, सोयाबीन तेल, वाइन और स्पिरिट्स से टैरिफ हटाया या कम किया जाएगा.
  • अमेरिका भारतीय टेक्सटाइल, चमड़ा, प्लास्टिक, केमिकल, जेम्स और ज्वेलिरी और एयरक्राफ्ट पार्ट्स से टैरिफ हटा देगा.
  • नेशनल सिक्युरिटी के तहत एल्युमीनियम और स्टील प्रोडक्ट्स में लगाए गए टैरिफ में भी राहत दी जाएगी.
  • अमेरिका भारत के ऑटोमोटिव पार्ट्स के लिए प्रेफरेंशियल टैरिफ कोटा देगा.

500 अरब डॉलर की ट्रेड और टेक्नोलॉजी डील

भारत-अमेरिका के संयुक्त बयान के मुताबिक भारत ने अगले 5 साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर के प्रोडक्ट खरीदने का भी कमिटमेंट किया है.

एनर्जी प्रोडक्ट्स और GPUs खरीदेगा भार

  • भारत अमेरिका से एनर्जी प्रोडक्ट्स, डेटा सेंटर का सामान, GPUs जैसे टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स और कोकिंग कोल खरीदेगा.
  • दोनों देशों के बीच मेडिकल डिवाइस और डिजिटल ट्रेड में आने वाली बाधाओं को दूर करने पर भी सहमती बन गई है.
  • संयुक्त बयान में कहा है कि दोनों देश फ्रेमवर्क को जल्द से जल्द लागू करने और एक पूर्ण द्वीपक्षीय ट्रेड एग्रीमेंट की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है.
  • समझौते के तहत भारत को धारा 232 के तहत एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर छूट मिलेगी. ऑटो पार्ट्स के लिए टैरिफ रेट कोटा मिलेगा.
  • भारत को जेनरिक दवाओं पर भी आपसी सहमति से फायदा होगा. इससे इन सेक्टर्स में भारत के एक्सपोर्ट में ठोस और वास्तविक बढ़ोतरी होगी.

किन पर 18%, किन पर पूरी तरह से हटेगा टैरिफ

रेसिप्रोकल टैरिफ घटकर 18% हुआ टैरिफ पूरी तरह हटाया जाएगा
टेक्सटाइल और परिधानजेनेरिक फार्मास्यूटिकल्स
चमड़ा और जूतेएयरक्राफ्ट पार्ट्स
प्लास्टिक और रबररत्न और हीरे
कुछ मशीनरी
ऑर्गेनिक केमिकल्स
होम डेकोर
आर्टिसनल प्रोडक्ट्स

किसानों को मिला सुरक्षा कवच

भारत और अमेरिका ट्रेड डील की सबसे बड़ी खासियत है कि इससे भारतीय किसानों को सुरक्षा कवच मिल गई है. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर बताया कि कई डेयरी प्रोडक्ट्स, सब्जियां, अनाज और मसालों के आयात पर प्रतिबंद रहेगा.

इन अनाजों, मसालों, सब्जियों और डेयरी प्रोडक्ट्स पर पाबंदी

  • अमेरिका से आने वाले छिलका रहित अनाज, आटा, मैदा, ओट्स, कांगनी, बाजरा, कोदो, स्यामक, कोपरा, गेंहू, रागी, अमरंथ, मक्का, चावल, जौ, जवार पर प्रतिबंध रहेगा.
  • डेयरी प्रोडक्ट्स में दूध (तरल पाउडर, कंडेस्ड आदि), क्रीम, योगर्ट, बटर मिल्क, मक्खन, घी, चीज (मोजरेला, ब्लू वेंड, ग्रेटेड/पाउंडर्ड आदि), बटर ऑयल, पनीर और अन्य उत्पाद, व्हे प्रोडक्ट्स आदि की भारत में एंट्री नहीं होगी.
  • मसालों में काल मिर्च, लॉन्ग, काली मिर्च, लॉन, सूखी हरी मिर्च, दालचीनी (छाल, फूल आदि), धनिया, जीरा, हींग, अदरक, हल्दी, अजवाइन, मेथी, चक्रमर्द, कैसिया, सरसों, राई, भूसी और अन्य पाउडर मसाले भारत में नहीं आएंगे.
  • फ्रोजन सब्जियों में आलू, मटर, बीन्स, अन्य दलहनी सब्जियां (छिली और बिना छिली), मिक्स्ड सब्जियां, अस्थाई रूप से संरक्षित सब्जियां जैसे खीरा एवं घेरकिन्स, मशरूम (एगारिकस प्रजाति), मिश्रित डिब्बाबंद सब्जियों के आयात पर पाबंदी होगी.

संरक्षित उत्पादों की लिस्ट

अनाजडेयरी उत्पादसब्जियांमसाले
गेहूंदूध (तरल, पाउडर, कंडेंस्ड आदि)आलू (फ्रोजन)काली मिर्च
चावलचीज (मोजरेला, ब्लू वेंड, ग्रेटेड आदि)मटर (फ्रोजन)लौंग
मक्काक्रीमबीन्स (फ्रोजन)सूखी हरी मिर्च
बाजराबटर ऑयलमिक्स्ड फ्रोजन सब्जियांदालचीनी (छाल, फूल आदि)
ज्वारयोगहर्टखीरा एवं घेरकिन्स (अस्थायी रूप से संरक्षित)धनिया
जौपनीर और अन्य उत्पादमशरूम (एगारिकस प्रजाति)जीरा
रागीबटर मिल्क (छाछ)मिश्रित डिब्बाबंद सब्जियां (Canned)हींग
कोदोमक्खनअन्य दलहनी सब्जियां (छिली या बिना छिली)अदरक
अमरंथघीहल्दी
ओट्सव्हे प्रोडक्ट्सअजवाइन
श्यामकमेथी
कांगनीचक्रमर्द और कैसिया
आटा/मैदासरसों, राई और भूसी
छिलका रहित अनाजअन्य पाउडर मसाले

अंतरिम समझौते पर पीएम मोदी का बयान

पीएम मोदी ने ट्रेड डील पर कहा- "भारत-अमेरिका ने एक अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क तैयार कर लिया है. मैं राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारे देश के बीच मजबूत रिश्ते बनाने में अपनी व्यक्तिगत रुचि दिखाई. इस समझौते से मेक इन इंडिया मजबूत होगा क्योंकि हमारे मेहनती किसानों, उद्यमियों, MSMEs, स्टार्टअप, मछुआरों आदि के लिए नई अवसर खुलेंगे. महिलाओं और नौजवानों को कई सारे नए रोजगार मिलेंगे. भारत और अमेरिका दोनों इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यह समझौता निवेश और तकनीकी साझेदारी को गहरा करेगा. यह एक भरोसेमंद सप्लाई चेन बनाएगा और पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था की मदद करेगा."

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6