&format=webp&quality=medium)
भारत-अमेरिका ट्रेड डील. (File Image)
India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ी खबर है. अमेरिका के साथ ट्रेड डील फ्रेमवर्क पर चर्चा के लिए जाने वाली भारतीय टीम का दौरा रद्द हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, चीफ नेगोशिएटर और उनकी टीम की वॉशिंगटन यात्रा फिलहाल स्थगित हो गई है. अब आपसी सहमति से बैठक की अगली तारीख तय की जाएगी. डेवलपमेंट की समीक्षा के बाद अगली बैठक होगी.
बता दें कि भारतीय दल 23 फरवरी से 3 दिन के दौरे पर अमेरिका जाने वाला था. भारत-अमेरिका डील फ्रेमवर्क पर लीगल स्क्रबिंग और फाइनल करने के लिए चर्चा होनी थी.
भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील के लिए प्रस्तावित चीफ नेगोशिएटर और उनकी टीम की वॉशिंगटन यात्रा फिलहाल स्थगित हो गई है. दोनों पक्षों का मत है कि यात्रा तब तक टाली जाए, जब तक प्रत्येक पक्ष को ताजा घटनाक्रमों का मूल्यांकन करने और उनके प्रभावों को समझने का पर्याप्त समय मिल जाए.
ये भी पढ़ें- IDFC First Bank में ₹590 करोड़ का फ्रॉड! हरियाणा सरकार के खातों में लगी सेंध, शेयर पर रहेगी नजर
बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सभी देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया. फिर, 24 घंटे के अंदर ट्रंप ने अपने फैसले को बदलते हुए ग्लोबल टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 15% कर दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर लगे टैरिफ को 25%से घटाकर 18% कर दिया था. वहीं, रूस से तेल खरीदने पर लगा 25% टैरिफ पूरी तरह से खत्म किया.
Live TV यहां देखें-
ट्रेड डील में भारतीय अन्नदाताओं के हितों को ध्यान में रखा गया है. अनाज, मसाले, डेयरी प्रोडक्ट्स और कई सब्जियों को इस ट्रेड डील से बाहर रखा गया है. इन उत्पादों के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)