India-US Trade Deal का असर: आपकी थाली से लेकर आपकी जेब तक, जानें क्या कुछ होगा सस्ता

अमेरिका और भारत के बीच हुई नई ट्रेड डील का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर दिखेगा. फल, ड्राई फ्रूट्स, सोयाबीन तेल और शराब जैसी चीजें सस्ती हो सकती हैं, जबकि कुछ सेक्टरों में राहत सीमित रहेगी. सवाल ये है कि इस डील से आपको क्या फायदा होगा और क्या चीजें महंगी ही रहेंगी?
India-US Trade Deal का असर: आपकी थाली से लेकर आपकी जेब तक, जानें क्या कुछ होगा सस्ता

भारत-अमेरिका ट्रेड डील.

अगर आपको लगता है कि ट्रेड डील सिर्फ सरकारों, नेताओं और बड़े उद्योगों का खेल होती है तो जरा रुकिए, 2 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद जो भारत-अमेरिका ट्रेड डील का अंतरिम फ्रेमवर्क सामने आया है, उसका सीधा असर आपकी थाली, आपकी जेब और आपके बिजनेस पर पड़ने वाला है.

ट्रेड डील में भारत-अमेरिका ने क्या तय किया?

भारत क्या करेगा?

Add Zee Business as a Preferred Source

भारत अमेरिका से आने वाले इंडस्ट्रियल गुड्स, चुनिंदा कृषि उत्पाद पर टैरिफ या तो खत्म करेगा या कम करेगा.

अमेरिका क्या करेगा?

भारत से आने वाले टेक्सटाइल, चमड़ा, प्लास्टिक, केमिकल, जेम्स एंड ज्वेलरी, एयरक्राफ्ट और उनके पुर्जों पर टैरिफ हटाएगा या कम करेगा.

किसानों को डरने की जरूरत क्यों नहीं है?

क्योंकि सरकार ने साफ लाल लकीर खींच दी है. गेहूं, चावल, मक्का, बाजरा, ज्वार, दूध, दही, पनीर, घी, मक्खन, भारतीय मसाले फ्रोजन और डिब्बाबंद सब्जियां - इन पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. मतलब भारतीय किसान और डेयरी सेक्टर पूरी तरह सुरक्षित.

ये चीजें सस्ती होंगी

प्रोडक्ट कैटेगरीक्या बदलाव हुआभारत में असर
ताजे फल (Apples, Berries आदि)आयात शुल्क घटेगाकीमतें घटेंगी
ड्राई फ्रूट्स / ट्री नट्स (Almonds, Walnuts)टैरिफ में बड़ी राहतसस्ते होंगे
प्रोसेस्ड फलआयात आसानउपलब्धता बढ़ेगी
सोयाबीन तेलटैरिफ हटेगा/कमखाने का तेल सस्ता
अमेरिकी वाइन और स्पिरिट्सआयात शुल्क घटेगाकीमत नीचे
मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्सड्यूटी कमइंडस्ट्रियल लागत घटेगी
पशु चारा (DDGs, लाल सोरघम)टैरिफ हटेगाडेयरी की लागत घटेगी
कोकिंग कोलआयात आसानस्टील इंडस्ट्री को राहत

इन पर असर सीमित रहेगा

प्रोडक्टटैरिफ स्थितिअसर क्यों सीमित
कुछ मशीनरीआंशिक राहतग्लोबल कीमतें असर डालेंगी
टेक्नोलॉजी हार्डवेयरधीरे-धीरे असरसप्लाई चेन पर निर्भर
ऑटोमोबाइल पार्ट्स (US मार्केट)प्रेफरेंशियल कोटाएक्सपोर्ट को फायदा
केमिकल्सटैरिफ घटा, लेकिन 18% लागूप्रतिस्पर्धा बनी रहेगी

इन चीजों पर खास राहत नहीं

प्रोडक्टकारणअसर
टेक्सटाइल और परिधान (US में)18% रेसिप्रोकल टैरिफमामूली दबाव
चमड़ा और जूते18% टैरिफफायदा सीमित
प्लास्टिक और रबरटैरिफ पूरी तरह नहीं हटालागत का दबाव
होम डेकोर18% ड्यूटीएक्सपोर्ट मार्जिन घटेगा


बड़ी राहत की बात ये है कि यह दर चीन, वियतनाम, बांग्लादेश से कम है तो भारतीय एक्सपोर्टर्स फिर भी मुकाबले में आगे रहेंगे.

Trade Deal

आगे क्या बदलेगा?

  • आयातित फल और ड्राई फ्रूट्स सस्ते दिख सकते हैं.
  • सोयाबीन तेल से खाद्य महंगाई पर दबाव कम.
  • डेयरी और पशुपालन में लागत घटेगी (पशु चारा सस्ता).
  • निर्यात आधारित MSME को नया ऑर्डर फ्लो.

आपके लिए इसका मतलब

अगर आप उपभोक्ता हैं:

फल, ड्राई फ्रूट्स, शराब सस्ती
खाने का तेल धीरे-धीरे राहत देगा

अगर आप किसान हैं:

अनाज, दूध, मसालों पर कोई खतरा नहीं
पशुपालन में लागत कम होगी

अगर आप कारोबारी/निर्यातक हैं:

अमेरिकी बाजार के दरवाजे और खुले
ऑर्डर और जॉब्स दोनों बढ़ने की उम्मीद

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या ट्रेड डील से भारतीय किसानों को नुकसान होगा?

नहीं, अनाज और डेयरी पूरी तरह सुरक्षित हैं.

Q2 क्या रूस से तेल खरीदने पर फिर टैरिफ लगेगा?

हां ऐसा हो सकता है, अमेरिका ने खुली चेतावनी दी है.

Q3 क्या ये फाइनल ट्रेड डील है?

नहीं, यह अंतरिम फ्रेमवर्क है.

Q4 सबसे बड़ा फायदा किसे होगा?

निर्यातकों, MSME और उपभोक्ताओं को ज्यादा फायदा हो सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6