India-US Trade Deal: इसी हफ्ते आएगा एक्जीक्यूटिव ऑर्डर, 18% टैरिफ का रास्ता साफ

India-US Trade Deal: एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के बाद ही अमेरिकी टैरिफ 25% से घटकर 18% होगा. साथ ही अंतरिम डील के लिए भी EO आएगा.
India-US Trade Deal: इसी हफ्ते आएगा एक्जीक्यूटिव ऑर्डर, 18% टैरिफ का रास्ता साफ

इसी हफ्ते आएगा एक्जीक्यूटिव ऑर्डर.

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ने ट्रेड डील पर अंतरिम फ्रेमवर्क तैयार कर लिया है. भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर इसी हफ्ते एग्जीक्यूटिव ऑर्डर आएगा. एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के बाद ही अमेरिकी टैरिफ 25% से घटकर 18% होगा. साथ ही अंतरिम डील के लिए भी EO आएगा.

इसी हफ्ते आएगा एक्जीक्यूटिव ऑर्डर

अमेरिकी एक्जीक्यूटिव ऑर्डर के बाद भारत द्वारा दी गई छूट का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. अगले 2 हफ्तों में कई अमेरिकी सीनेटर और कैबिनेट सचिव स्तर के डेलीगेट्स भारत आ सकते हैं. भारत-अमेरिका बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट (BTA) पर चर्चा के साथ अगले महीने तक पूरा करने का प्रयास है. BTA के बाद 18% से आगे राहत का दायरा हो सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी

भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी कर दिया गया है. इस ट्रेड डील से भारत के कई प्रमुख सेक्टरों को फायदा मिलेगा. इनमें कपड़ा और रेडीमेड कपड़े, चमड़ा और जूते, रत्न और आभूषण, सस्ती दवाइयां, ऑटोमोबाइल और विमान के पुर्जे, केमिकल, प्लास्टिक और रबर उत्पाद, होम डेकोर, हस्तशिल्प और कुछ इंजीनियरिंग सामान शामिल हैं.

किसानों की मिली राहत

  • ट्रेड डील में भारतीय किसानों के हितों को ध्यान में रखकर अनाज, मसाले, डेयरी प्रोडक्ट्स और कई सब्जियों को इस ट्रेड डील से बाहर रखा है. इन उत्पादों के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.
  • अमेरिका से आने वाले छिलका रहित अनाज, आटा, मैदा, ओट्स, कांगनी, बाजरा, कोदो, स्यामक, कोपरा, गेंहू, रागी, अमरंथ, मक्का, चावल, जौ, जवार पर प्रतिबंध रहेगा.
  • मसालों में काल मिर्च, लॉन्ग, काली मिर्च, लॉन, सूखी हरी मिर्च, दालचीनी (छाल, फूल आदि), धनिया, जीरा, हींग, अदरक, हल्दी, अजवाइन, मेथी, चक्रमर्द, कैसिया, सरसों, राई, भूसी और अन्य पाउडर मसाले भारत में नहीं आएंगे.
  • डेयरी प्रोडक्ट्स में दूध (तरल पाउडर, कंडेस्ड आदि), क्रीम, योगर्ट, बटर मिल्क, मक्खन, घी, चीज (मोजरेला, ब्लू वेंड, ग्रेटेड/पाउंडर्ड आदि), बटर ऑयल, पनीर और अन्य उत्पाद, व्हे प्रोडक्ट्स आदि की भारत में एंट्री नहीं होगी.

Live TV

500 अरब डॉलर तक पहुंच सकता व्यापार

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमेरिका के रिश्तों में असीम संभावनाएं हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि अगले 5 से 6 साल में दोनों देशों के बीच व्यापार 500 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है.

भारत अब तक 9 एफटीए पर कर चुका है साइन

अमेरिका के अलावा भारत दूसरे देशों के साथ भी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को आगे बढ़ा रहा है भारत अब तक 9 एफटीए पर साइन कर चुका है, जिनसे 38 देशों के साथ व्यापार होता है.

बता दें कि अमेरिका ने पहले 25% और बाद में और 25% पेनाल्ट टैरिफ लगाया था, जो कुल मिलाकर 50% तक पहुंच गया था. अब इसे घटाकर सीधे 1 % कर दिया गया है, जिससे साफ है कि इस समझौते में भारत को बड़ा फायदा मिला है. फिलहाल भारत से अमेरिका को 86.5 अरब डॉलर का निर्यात होता है, जबकि अमेरिका से भारत का आयात करीब 45.3 अरब डॉलर का है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6