देश में तेजी से बढ़े बेहद अमीर, 2031 तक आबादी 25 हजार पार, भारत में होगा दुनिया का हर 100 में से 8वां अमीर

भारत में अरबपति यानी अल्ट्रा हाई नेट इंडिविजुअल्स की आबादी में तेजी से बढ़ रही है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक साल 2031 तक दुनिया में हर 100 में से 8 अरबपति भारत में होंगे.
देश में तेजी से बढ़े बेहद अमीर, 2031 तक आबादी 25 हजार पार, भारत में होगा दुनिया का हर 100 में से 8वां अमीर

Representative Image (AI Generated)

भारत में अल्ट्रा-हाई-नेटवर्थ-इंडिविजुअल (UHNWI) की आबादी तेजी से बढ़ी है और 2031 तक यह 25,000 के अधिक होने का अनुमान है. यह जानकारी गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई. नाइट फ्रैंक के एनालिसिस में कहा गया कि भारत की यूएचएनडब्ल्यूआई आबादी वर्तमान में 19,877 है, जो कि 2031 तक 27 प्रतिशत बढ़कर 25,217 होने की उम्मीद है. रिपोर्ट के मुताबिक 2031 तक दुनिया के हर 100 में से 8 (8%) भारत में होगा.

अरबपति की संख्या में 58% की मजबूत वृद्धि

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में अरबपतियों की संख्या में भी पिछले पांच वर्षों में 58 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई है, जो 2026 में बढ़कर 207 हो जाएगी, जो अमेरिका और चीन के बाद वैश्विक स्तर पर तीसरी सबसे बड़ी संख्या है.

Add Zee Business as a Preferred Source

313 तक पहुंच जाएगी संख्या

  • देश में अरबपतियों की संख्या में 2031 तक 51 प्रतिशत की और वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे यह संख्या 313 तक पहुंच जाएगी.
  • इसके साथ ही वैश्विक अरबपति आबादी में भारत की हिस्सेदारी 6.7 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 8 प्रतिशत हो जाएगी.
  • रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 2026 में वैश्विक UHNWI की आबादी में भारत की हिस्सेदारी 2.8 प्रतिशत होगी, जो पांच साल पहले मात्र 2 प्रतिशत से थोड़ी अधिक थी. यह ग्लोबल वेल्थ आउटलुक में देश के बढ़ते महत्व को दर्शाता है.

दुनिया में छठे नंबर पर भारत

नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक अल्ट्रा-रिच लोगों के मामले में देश अब पूरी दुनिया में छठे स्थान पर है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत में पैसा कुछ बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है. से अधिक होता जा रहा है.

मुंबई में सबसे ज्यादा अल्ट्रा रिच

  • मुंबई अल्ट्रा-रिच लोगों की आबादी में 35.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना दबदबा बनाए हुए है.
  • दिल्ली की हिस्सेदारी बढ़कर 22.8 प्रतिशत हो गई है, जबकि चेन्नई और हैदराबाद ने भी पिछले दशक में मजबूत वृद्धि दर्ज की है.
  • बेंगलुरु की हिस्सेदारी में मामूली गिरावट आई है.

भारत के प्रमुख शहरों में अल्ट्रा-रिच आबादी की हिस्सेदारी

शहर2015 में हिस्सेदारी2026 में हिस्सेदारी
मुंबई41.30%35.40%
दिल्ली20%22.80%
बेंगलुरु12.50%10.60%
हैदराबाद5%6.30%
चेन्नई1.30%4.80%

Zee Business Live TV यहां पर देखें

तेजी से बढ़ रही दौलत

नाइट फ्रैंक इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और अध्यक्ष शिशिर बैजल ने बताया कि भारत में लोगों की दौलत तेजी से बढ़ रही है, जो यह दिखाता है कि हमारा देश अब ज्यादा बिजनेस-फ्रेंडली और आर्थिक रूप से समझदार हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि लगातार बढ़ रही इस दौलत के पीछे मुख्य रूप से डिजिटल तकनीक, शेयर बाजार, प्राइवेट इन्वेस्टमेंट (निजी निवेश) और पारिवारिक बिजनेस का हाथ है."

(IANS इनपुट के साथ)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6