भारत अर्थव्यवस्था में करेगा कमाल,2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने के ट्रैक पर

भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से आगे बढ़ रही है और अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2029 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा.जी हां अगर यही रफ्तार बनी रही, तो आने वाले वर्षों में भारत वैश्विक आर्थिक मानचित्र पर एक नई ऊंचाई हासिल कर सकता है.
भारत अर्थव्यवस्था में करेगा कमाल,2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने के ट्रैक पर

भारत ने अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज कर रहा है, यही कारण है कि 2029 तक भारत अर्थव्यवस्था में नया कारमाना करना वाला है. जी हां केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है.


मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि अर्थव्यवस्था की इस तेज प्रगति का श्रेय पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'निर्णायक और भ्रष्टाचार मुक्त' शासन को दिया और कहा कि देश विकास में 'अजेय उछाल' का अनुभव कर रहा है.

एनडीए सरकार की 11वीं वर्षगांठ

एनडीए सरकार की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर डिब्रूगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सोनोवाल ने कहा कि भारत 'पॉलिसी पैरालिसिस और वंशवादी कुशासन' के युग से आगे निकल चुका है और अब देश वेलफेयर-आधारित विकास, युवाओं द्वारा इनोवेशन और रिकॉर्ड-तोड़ इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से आगे बढ़ रहा है.उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए हैं, यह संख्या कई यूरोपीय देशों की जनसंख्या से भी अधिक है.

2029 तक बनेगी चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का चौथी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनना बस अभी शुरुआत मात्र है। 2029 तक भारत तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा.उन्होंने कहा, "हम विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत के लिए एक मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं."

सोनोवाल ने भारत के तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम पर भी प्रकाश डाला, जो 2014 में 30,000 स्टार्टअप से बढ़कर आज 1 लाख से अधिक हो गया है.उन्होंने कहा, "1.7 करोड़ से अधिक युवा अब देश के स्टार्टअप मूवमेंट का हिस्सा हैं. यह नया भारत है, जो सपने देखने वाले युवाओं और काम करने वालों से भरा हुआ है."

पूर्वोत्तर के विकास के बारे में बात करते हुए सोनोवाल ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र में काफी बदलाव आया है.उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर का 70 से ज्यादा बार दौरा किया है, जो देश के इतिहास में किसी भी दूसरे प्रधानमंत्री की तुलना में काफी अधिक है.उन्होंने एक उपेक्षित क्षेत्र को विकास इंजन में बदल दिया."

Add Zee Business as a Preferred Source