रिन्यूएबल एनर्जी में भारत का ग्लोबल डंका, 283 GW पर पहुंची इंस्टॉल्ड कैपेसिटी; 5 प्वाइंट्स में समझें पूरी डीटेल

ग्रीन एनर्जी के मामले में भारत का दुनियाभर में डंका है. भारत की कुल इंस्टॉल्ड ग्रीन एनर्जी कैपेसिटी 283 GW पर पहुंच गई है और दुनिया में यह तीसरे पायदान पर है. FY26 में कुल 55.3 GW की ग्रीन एनर्जी कैपेसिटी जोड़ी गई है.
रिन्यूएबल एनर्जी में भारत का ग्लोबल डंका, 283 GW पर पहुंची इंस्टॉल्ड कैपेसिटी; 5 प्वाइंट्स में समझें पूरी डीटेल

भारत की नॉन फॉसिल्स एनर्जी की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 283 GW के पार पहुंच गई है. (फाइल फोटो)

भारत में रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी का तेजी से विस्तार हो रहा है. पिछले 11 साल में भारत की रिन्यूएबल एनर्जी इंस्टॉल्ड कैपेसिटी में तीन गुना उछाल दर्ज किया गया है. MNRE यानी मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी ने कहा कि FY26 में भारत में कुल 55.3 GW की ग्रीन एनर्जी कैपेसिटी जोड़ी गई. इसमें 44.6 GW की सोलर कैपेसिटी और 6.05 GW की विंड कैपेसिटी जोड़ी गई है.

मिनिस्ट्री ऑफ रिन्यूएबल की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की कुल इंस्टॉल्ड ग्रीन एनर्जी कैपेसिटी 283.46 GW पर पहुंच गई है. इंस्टॉल्ड कैपेसिटी के मामले में भारत दुनिया में तीसरे पायदान पर है. भारत ने साल 2030 तक 50% नॉन फॉसिल्स एनर्जी कैपेसिटी का लक्ष्य रखा था जिसे पांच साल पहले 2025 में ही पूरा कर लिया गया.

5 प्वाइंट्स Summary

Add Zee Business as a Preferred Source
  • भारत की इंस्टॉल्ड ग्रीन एनर्जी कैपेसिटी 283.46 GW
  • सोलर एनर्जी की कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 150.26 GW
  • विंड एनर्जी की कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 48.3 GW
  • FY26 में कुल पावर जेनरेशन 1845.921 बिलियन यूनिट
  • कुल ग्रीन एनर्जी पावर जेनरेशन 538.97 BU (29.2% शेयर)


पावर जेनरेशन में ग्रीन एनर्जी का हिस्सा 29%

FY26 में भारत में कुल पावर जेनरेशन 1845.921 बिलियन यूनिट था जिसमें नॉन फॉसिल्स का हिस्सा 29.2% था. मतलब, ग्रीन एनर्जी के माध्यम से 538.97 BU पावर जेनरेशन किया गया. 29 जुलाई 2025 को रिन्यूएबल एनर्जी जेनरेशन में रिन्यूएबल्स का योगदान सबसे अधिक 51.5% था जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है. उस समय देश की टोटल इलेक्ट्रिसिटी डिमांड 203 GW थी.

सोलर एनर्जी डीटेल

  • भारत में सोलर एनर्जी की कुल कैपेसिटी 150.26 GW
  • FY26 में रिकॉर्ड 44.61 GW सोलर कैपेसिटी जोड़ी गई
  • FY25 के 23.83 GW के मुकाबले यह करीब दो गुना है
  • FY26 में सोलर पावर जेनरेशन 173.5 बिलियन यूनिट
  • सालाना आधार पर पावर जेनरेशन में 20.38% का उछाल

सोलर PV मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी

  • भारत की सोलर PV मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी 172 GW
  • इसमें FY26 में सोलर पीवी की 98 GW कैपेसिटी जोड़ी गई
  • FY25 में सोलर पीवी की 74 GW कैपेसिटी जोड़ी गई थी
  • सोलर मॉड्यूल इंपोर्ट में तीन गुना गिरावट आई है
  • 2151 मिलियन डॉलर से घटकर 759 मिलियन डॉलर पर आया

रूफटॉप सोलर डीटेल

  • भारत की कुल रूफटॉप सोलर कैपेसिटी 25.73 GW
  • 14.10 GW पीएम कुसुम योजना कैपेसिटी
  • 42 लाख परिवार को रूफटॉप सोलर का फायदा
  • PM सूर्यघर योजना के तहत 34.3 लाख परिवार
  • पीएम KUSUM योजना के तहत 7.67 लाख परिवार

150.26 GW की कुल सोलर कैपेसिटी में 110.43 GW यूटिलिटी से, 25.73 GW रूफटॉप सोलर से और 14.10 GW KUSUM योजना के तहत है. 42 लाख से अधिक परिवार को रूफटॉप सोलर का फायदा मिल रहा है. इसमें पीएम सूर्यघर योजना के तहत 34.3 लाख परिवार और PM KUSUM के तहत 7.67 लाख परिवार आते हैं. पीएम सूर्यघर योजना से FY26 में कुल 22.7 परिवार जुड़े हैं.


विंड एनर्जी डीटेल

  • FY26 के आधार पर कुल विंड एनर्जी कैपेसिटी 48.3 GW
  • FY26 में विंड एनर्जी की 6.05 GW कैपेसिटी जोड़ी गई
  • FY17 के 5.5 GW के रिकॉर्ड से भी ज्यादा कैपेसिटी जोड़ी गई
  • FY25 में कुल 4.15 GW की विंड कैपेसिटी जोड़ी गई थी
  • विंड पावर जेनरेशन 106.08 बिलियन यूनिट (27.29% ग्रोथ)

विंड टरबाइन कैपेसिटी

  • डोमेस्टिक विंड टरबाइन कैपेसिटी 18 GW से बढ़कर 24 GW पर पहुंची
  • ALMM (Approved List) और SOP से डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा
  • डिफेंस क्लीयरेंस आसान: 66 GW साइट्स को तीन कैटेगरी में बांटा गया

कंक्लूजन

भारत में रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी का तेजी से विस्तार हो रहा है और नॉन फॉसिल्स एनर्जी का शेयर 50% से ज्यादा है. इंस्टॉल्ड कैपेसिटी के मामले में भारत दुनियाभर में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है. इस मामले में भारत ने कई विकसित देशों के पीछे छोड़ दिया है. भारत में ग्रीन क्रांति का स्तंभ सोलर एनर्जी है. हालांकि, जेनरेशन कैपेसिटी में रिन्यूएबल्स का योगदान केवल 29% है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 भारत की कुल ग्रीन एनर्जी इंस्टॉल्ड कैपेसिटी कितनी है?

भारत की कुल ग्रीन एनर्जी इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 283.46 GW है.

Q2 FY26 में कितनी नई ग्रीन एनर्जी कैपेसिटी जोड़ी गई?

FY26 में कुल 55.3 GW ग्रीन एनर्जी कैपेसिटी जोड़ी गई.

Q3 भारत में सोलर एनर्जी की कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी कितनी है?

भारत में सोलर एनर्जी की कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 150.26 GW है.

Q4 FY26 में ग्रीन एनर्जी का पावर जेनरेशन में कितना योगदान रहा?

FY26 में ग्रीन एनर्जी का पावर जेनरेशन में 29.2% योगदान रहा.

Q5 FY26 में विंड एनर्जी की कितनी नई कैपेसिटी जोड़ी गई?

FY26 में विंड एनर्जी की 6.05 GW नई कैपेसिटी जोड़ी गई.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6