FY25 में भारत से स्मार्टफोन एक्सपोर्ट ₹2 लाख करोड़ के पार, 53% की ग्रोथ, आईफोन की धाक

Mobile Exports: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने  कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में पिछले वित्त वर्ष में स्मार्टफोन निर्यात में 54% की बढ़ोतरी हुई है.
FY25 में भारत से स्मार्टफोन एक्सपोर्ट ₹2 लाख करोड़ के पार, 53% की ग्रोथ, आईफोन की धाक

Mobile Exports: वित्त वर्ष 2024-25 में देश में निर्मित मोबाइल फोन का निर्यात 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जिसमें 1.5 लाख करोड़ रुपये का योगदान अकेले आईफोन (iPhone) का है. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में पिछले वित्त वर्ष में स्मार्टफोन निर्यात में 54% की बढ़ोतरी हुई है.

वैष्णव ने कहा, वित्त वर्ष 2024-25 में स्मार्टफोन निर्यात 2 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया. स्मार्टफोन अब भारत से निर्यात किए जाने वाले प्रमुख उत्पादों में से एक हो गया है. इस दौरान करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये के आईफोन का भी निर्यात हुआ.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

दिग्गज अमेरिकी कंपनी एप्पल (Apple) ने भारत में अपने लोकप्रिय आईफोन का उत्पादन कुछ साल पहले ही शुरू किया है. भारत आईफोन विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में पांच गुना से अधिक और निर्यात में छह गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार हाल ही में घोषित ‘गैर-सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण योजना’ के लिए एक मसौदा अधिसूचना जारी कर रही है, जो लगभग दो सप्ताह तक परामर्श के लिए खुली रहेगी.

इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स के लिए एक हॉरिजोंटल योजना

IT मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने कहा, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम अगले 2-3 हफ्तों में शुरू होने की उम्मीद है. इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स के लिए एक हॉरिजोंटल योजना. ऑटो, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल ग्रिड कंपोनेंट्स. कई सेक्टर्स को फायदा होगा. योजना के तहत पैसिव कम्पोनेंट्स का निर्माण किया जाएगा. Passive Components में प्रतिरोधक, कैपेसिटर, विशेष सिरेमिक, स्पीकर, माइक्रोफोन, रिले, स्विच, कनेक्टर आदि

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6