India GDP: चौथी तिमाही में 7.4% की रफ्तार से भागी देश की जीडीपी, FY25 में कैसा रहा देश की इकोनॉमी का हाल?

India GDP growth 2024-25: FY25 की चौथी तिमाही में देश की इकोनॉमी में 7.4 फीसदी की तेजी से उछाल आया है. वहीं, FY25 में भारत की Real GDP ग्रोथ 6.5 फीसदी थी.
India GDP: चौथी तिमाही में 7.4% की रफ्तार से भागी देश की जीडीपी, FY25 में कैसा रहा देश की इकोनॉमी का हाल?

India GDP growth 2024-25: भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7.4% की मजबूती से ग्रोथ दर्ज की है. इसके चलते पूरे वित्त वर्ष की GDP ग्रोथ दर 6.5% रही है. यह बढ़त कृषि, निर्माण और सेवाओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन की बदौलत दर्ज की गई है. शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है.

कृषि का क्या रहा हाल?

कृषि क्षेत्र ने 2024-25 में 4.6% की ग्रोथ हासिल की है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा सिर्फ 2.7% था. चौथी तिमाही में तो कृषि क्षेत्र की ग्रोथ दर 5% पहुंच गई, जो पिछले साल इसी अवधि में केवल 0.8% थी.

Add Zee Business as a Preferred Source

मैन्यूफैक्चरिंग की क्या रही रफ्तार?

निर्माण क्षेत्र ने वित्त वर्ष भर में 9.4% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की, जबकि सार्वजनिक प्रशासन, रक्षा एवं अन्य सेवाएं 8.9% और वित्तीय, रियल एस्टेट एवं प्रोफेशनल सेवाएं 7.2% की वृद्धि के साथ आगे बढ़े. केवल Q4 में ही निर्माण क्षेत्र ने 10.8% की डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की है.

देश में बढ़ती मांग को दर्शाते हुए निजी अंतिम उपभोग व्यय (Private Final Consumption Expenditure) में 7.2% की वृद्धि हुई, जो पिछले वर्ष 5.6% थी. यह वृद्धि खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आय बढ़ने के कारण देखने को मिली है, जिससे वहां वस्तुओं और सेवाओं की मांग में तेज़ी आई.

इसके अलावा सरकार की ओर से बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स—जैसे हाईवे, रेलवे, पोर्ट्स और एयरपोर्ट्स—में किए गए भारी निवेश ने भी अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6