Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे हफ्ते बढ़ा, 4 महीने के हाई पर पहुंचा

India Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 मार्च को समाप्त हफ्ते में 4.53 अरब डॉलर बढ़कर 658.8 अरब डॉलर हो गया. यह लगातार तीसरा हफ्ता है जब विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है.
Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे हफ्ते बढ़ा, 4 महीने के हाई पर पहुंचा

India Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 मार्च को समाप्त हफ्ते में 4.53 अरब डॉलर बढ़कर 658.8 अरब डॉलर हो गया. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इसके एक हफ्ते पहले देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 654.27 अरब डॉलर हो गया था. यह लगातार तीसरा हफ्ता है जब विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है.

हाल ही में पुनर्मूल्यांकन और रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए रिजर्व बैंक (RBI) के हस्तक्षेप के कारण इसमें गिरावट देखी गई थी. सितंबर 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.885 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 21 मार्च को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा, विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.67 अरब डॉलर बढ़कर 558.86 अरब डॉलर हो गईं. डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है.

गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार (Gold Reserve) का मूल्य 2.88 अरब डॉलर बढ़कर 77.28 अरब डॉलर हो गया. विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.2 करोड़ डॉलर घटकर 18.24 अरब डॉलर रहा. आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य हफ्ते में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास भारत का आरक्षित भंडार 20 लाख डॉलर घटकर 4.43 अरब डॉलर रह गया.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6