&format=webp&quality=medium)
India Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में 10.87 अरब डॉलर बढ़कर 676.27 अरब डॉलर हो गया. भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने शुक्रवार को कहा कि पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 6.59 अरब डॉलर बढ़कर 665.39 अरब डॉलर हो गया था. यह लगातार पांचवां हफ्ता है जब विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है.
हाल ही में रिवैल्युएशन और रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप के कारण इसमें गिरावट आई थी. सितंबर, 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.89 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था.
ये भी पढ़ें- Jewellery Stockमें 5% का अपर सर्किट, कंपनी को हर महीने 200 kg गोल्ड एक्सपोर्ट का ऑर्डर, 3 साल में 3365% रिटर्न
रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के अनुसार, 4 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) का महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 9.1 अरब डॉलर बढ़कर 574.09 अरब डॉलर हो गईं. डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है.
आलोच्य हफ्ते में स्वर्ण भंडार (Gold Reserve) का मूल्य 15.7 लाख डॉलर बढ़कर 79.36 अरब डॉलर हो गया. स्पेशल ड्राविंग राइट्स (SDR) 18.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.36 अरब डॉलर हो गया. आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास भारत का आरक्षित भंडार 4.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.46 अरब डॉलर हो गया.