Forex Reserves: लगातार छठे हफ्ते बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, 1.57 अरब डॉलर बढ़कर हो गया इतना

India Forex Reserves: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बताया कि लगातार छठे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है.
Forex Reserves: लगातार छठे हफ्ते बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, 1.57 अरब डॉलर बढ़कर हो गया इतना

India Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में 1.57 अरब डॉलर बढ़कर 677.83 अरब डॉलर हो गया. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को बताया कि लगातार छठे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है. 4 अप्रैल को समाप्त पिछले हफ्ते में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 10.87 अरब डॉलर बढ़कर 676.27 अरब डॉलर हो गया था. सितंबर 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.89 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था.

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 11 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 89.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर बढ़कर 574.98 अरब डॉलर हो गईं. डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Gold रिजर्व भी बढ़ा

समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 63.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 79.99 अरब डॉलर हो गया. विशेष आहरण अधिकार (SDR) 60 लाख करोड़ डॉलर घटकर 18.36 अरब डॉलर रहा.

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास भारत का आरक्षित भंडार 4.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.50 अरब डॉलर हो गया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6