रिजर्व बैंक का खजाना लबालब भरा है, गोल्ड और डॉलर की है भरमार

Foreign Exchange Reserves नया ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का खजाना इस समय डॉलर और गोल्ड से लबालब भरा हुआ है.
रिजर्व बैंक का खजाना लबालब भरा है, गोल्ड और डॉलर की है भरमार

Foreign Exchange Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो अगस्त को समाप्त सप्ताह में 7.53 अरब डॉलर बढ़कर 674.91 अरब डॉलर की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इससे पहले 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 3.47 अरब डॉलर घटकर 667.38 अरब डॉलर रह गया था. वहीं 18 जुलाई को यह 670.85 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा था.

फॉरन करेंसी असेट्स में 5.16 अरब डॉलर का उछाल

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, दो अगस्त को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 5.16 अरब डॉलर बढ़कर 592.03 अरब डॉलर हो गईं. डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Gold Reserves में 2.4 अरब डॉलर का उछाल

रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार का मूल्य 2.40 अरब डॉलर से अधिक बढ़कर 60.09 अरब डॉलर हो गया. रिजर्व बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 4.1 करोड़ डॉलर घटकर 18.16 अरब डॉलर रह गया. आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा 80 लाख डॉलर बढ़कर 4.62 अरब डॉलर हो गई.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6