&format=webp&quality=medium)
Trade Deficit in June.
जून महीने में देश का वस्तु निर्यात 35.14 अरब डॉलर पर स्थिर रहा. वहीं व्यापार घाटा 18.78 अरब डॉलर रहा. मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली. पिछले साल जून में निर्यात 35.16 अरब डॉलर था. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य महीने में आयात 3.71 फीसदी घटकर 53.92 अरब डॉलर रहा. एक साल पहले जून माह में यह 56 अरब डॉलर था. चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जून के दौरान निर्यात 1.92 फीसदी बढ़कर 112.17 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि आयात 4.24 फीसदी बढ़कर 179.44 अरब डॉलर रहा.
FY26 की पहली तिमाही में भारत का कुल निर्यात 6% के सालाना उछाल के साथ 210.31 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले समान तिमाही में 198 अरब डॉलर था. भारत और अमेरिका के बीच इस समय ट्रेड डील पर बातचीत चल रही है. अप्रैल-मई महीने में भारत का अमेरिका को निर्यात 17.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो एक साल पहले 14.17 अरब डॉलर था.
सरकार ने FY26 के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट का लक्ष्य रखा है. FY25 में भारत का कुल निर्यात 825 अरब डॉलर था जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है. FY24 के 778 अरब डॉलर के मुकाबले यह ग्रोथ करीब 6% रहा था. PLI स्कीम्स की मदद से डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को सपोर्ट किया जा रहा है और निर्यात को बूस्ट किया जा रहा है.