IIP Data: फेस्टिव सीजन ने बिगाड़ा खेल, अक्टूबर में सुस्त पड़ा IIP, खनन, मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट

IIP Data:देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक IIP में गिरावट दर्ज की गई है. अक्टूबर 2025 में इंडस्ट्रियल ग्रोथ केवल 0.4 फीसदी रह गई है, जो सितंबर के मुकाबले काफी कम है.
IIP Data: फेस्टिव सीजन ने बिगाड़ा खेल, अक्टूबर में सुस्त पड़ा IIP, खनन, मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट

IIP Data: जीडीपी ग्रोथ के बीच मैन्युफैक्चरिंग के मोर्चे पर झटका लगा है. अक्टूबर में देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में गिरावट दर्ज की गई है. अक्टूबर महीने में देश की इंडस्ट्रियल ग्रोथ रेट सुस्त पड़कर केवल 0.4 फीसदी रह गई है. यह सितंबर 2025 के 4 फीसदी (त्वरित अनुमान) के मुकाबले काफी कम है. सरकार के मुताबिक IIP की इस सुस्ती का कारण अक्टूबर में पड़ा फेस्टिव सीजन है. दशहरा, दीपावली और छठ जैसे अहम त्योहारों के कारण छुट्टियां अधिक थी, जिससे फैक्टरियों में काम के दिन कम रहे और इसका असर प्रोडक्शन पर पड़ा.

आपको बता दें कि अक्टूबर 2025 के लिए IIP का कूल सूचकांक 150.9 रहा है, जो पिछले साल इसी महीने में 150.3 था. इसके साथ ही सितंबर 2025 के आंकड़ों को भी नए डेटा के आधार पर बदलाव किया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कैसा रहा मुख्य क्षेत्रों का प्रदर्शन

अक्टूबर 2025 में IIP के तीन मुख्य क्षेत्रों का प्रदर्शन मिला जुला रहा है.

खनन: इसमें (-)1.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

मैन्युफैक्चरिंग: इसमें 1.8 फीसदी की मामूली बढ़त हुई है.

बिजली: इसमें (-)6.9 फीसदी की भारी गिरावट आई है. इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन में इस गिरावट का कारण मानसून सीजन का लंबी खींचना था. साथ ही कई राज्यों में तापमान का सामान्य रहना रहा, जिससे बिजली की मांग कम रही.

iip data

इन सेक्टर ने मैन्यूफैक्चरिंग को संभाला

मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के अंदर की बात करें तो 23 में से 9 इंडस्ट्रियल ग्रुप ने पिछले साल के मुकाबले पॉजिटिव ग्रोथ देखी गई है. अक्टूबर 2025 में सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले टॉप 3 सेक्टर हैं: बेसिक मेटल्स का निर्माण, कोक,रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्शन, मोटर व्हीकल्स.

बेसिक मेट्ल निर्माण में 6.6% की ग्रोथ

  • बेसिक मेटल्स के निर्माण में 6.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. कोक और रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स में 6.2% की ग्रोथ. ये मुख्य रूप से डीजल और पेट्रोल के कारण है.

मोटर वाहन गाड़ियों में भी बढ़ोतरी

  • मोटर वाहन यानी गाड़ियों में 5.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इसमें पैसेंजर कार (PVs) और कमर्शियल व्हीकल्स (CV) का बड़ा योगदान रहा है.

इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन गुड्स का प्रदर्शन

अक्टूबर 2025 में इंफ्रास्ट्रक्चर/कंस्ट्रक्शन गुड्स ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 7.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है. इसके अलावा कैपिटल गुड्स में भी 2.4 फीसदी की बढ़त रही है. हालांकि, आम आदमी की खपत से जुड़े कंज्यूमर गुड्स के आंकड़े चिंताजनक रहे हैं. कंज्यूमेर ड्यूरेबल जैसे टीवी, फ्रिज आदि में 0.5 फीसदी की गिरावाट और कंज्यूमर नॉन-ड्यूरेबल में 4.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: अक्टूबर 2025 में देश की औद्योगिक विकास दर (IIP) कितनी रही?

जवाब: अक्टूबर 2025 में IIP ग्रोथ रेट सुस्त पड़कर केवल 0.4% रह गई.

सवाल: औद्योगिक विकास दर में गिरावट का मुख्य कारण क्या था?

जवाब: अक्टूबर में दशहरा, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के कारण छुट्टियां अधिक थीं, जिससे काम के दिन कम रहे और उत्पादन पर असर पड़ा.

सवाल: बिजली (Electricity) और खनन (Mining) सेक्टर का प्रदर्शन कैसा रहा?

जवाब: दोनों में गिरावट रही. बिजली उत्पादन में (-)6.9% और खनन में (-)1.8% की कमी दर्ज की गई.

सवाल: बिजली उत्पादन में भारी गिरावट क्यों आई?

जवाब: मानसून का लंबा खींचना और तापमान का सामान्य रहना इसका कारण था, जिससे बिजली की मांग कम रही.

सवाल: किन सेक्टर्स ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया?

जवाब: इंफ्रास्ट्रक्चर (7.1%), बेसिक मेटल्स (6.6%), रिफाइंड पेट्रोलियम (6.2%) और मोटर वाहन (5.8%) ने अच्छा प्रदर्शन किया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6