&format=webp&quality=medium)
Image Credit-(AI)
ईरान-इजराइल -US वॉर के चलते देश के कई हिस्सों में LPG गैस को लेकर अचानक परेशानी सामने आने लगी है. इंडेन गैस (Indane) के ग्राहकों को गैस बुकिंग में दिक्कत हो रही है. कई लोग जब गैस बुकिंग के लिए नंबर पर कॉल कर रहे हैं या ऑनलाइन ऑप्शन चुन रहे हैं, तो वहां “Operator Not Available” का मैसेज दिखाई दे रहा है. वहीं, रेस्टोरेंट में लड़की के चूल्हे जलने के कारण लकड़ी के रेट भी बढ़े हैं.
जी हां गैस बुकिंग नहीं होने वाले के कारण लाखों उपभोक्ताओं को घर बैठे सिलेंडर बुक कराने में परेशानी हो रही है. वहीं गैस सप्लाई में अनिश्चितता का असर अब रेस्टोरेंट, कैटरिंग और शादी-ब्याह के बड़े कारोबार पर भी दिखने लगा है.
Indane गैस यूजर्स का कहना है कि बुकिंग के लिए जब वे कंपनी के नंबर पर कॉल करते हैं तो कॉल कनेक्ट नहीं हो रही.

इसके साथ ही आपको बता दें कि कच्चे तेल के उलट, भारत स्ट्रेटेजिक LPG रिज़र्व नहीं रखता है, जिसका मतलब है कि
सप्लाई में रुकावटें बाजार में जल्दी दिखती हैं, खासकर, असल में कमर्शियल सेगमेंट में जहां इन्वेंट्री बफर छोटे होते हैं.
FAQs
1. Indane गैस बुकिंग में दिक्कत क्यों आ रही है?
कई यूजर्स को बुकिंग के समय “Operator Not Available” का मैसेज दिख रहा है, जिससे कॉल और ऑनलाइन बुकिंग दोनों में परेशानी हो रही है
2. क्या LPG की सप्लाई में कमी आ गई है?
कई जगह गैस सप्लाई को लेकर अनिश्चितता की खबरें हैं, जिसके कारण होटल और कैटरिंग इंडस्ट्री वैकल्पिक ईंधन का इस्तेमाल कर रहे हैं.
3. क्या रेस्टोरेंट में लकड़ी के चूल्हे का इस्तेमाल शुरू हो गया है?
कुछ शहरों में रेस्टोरेंट और होटल गैस की अनिश्चित सप्लाई के कारण लकड़ी और कोयले पर खाना बनाना शुरू कर चुके हैं
4. क्या इसका असर शादियों पर भी पड़ रहा है?
कैटरर्स के पास सीमित LPG स्टॉक होने के कारण कई ऑर्डर कैंसिल हो रहे हैं और कुछ शादियां टलने की आशंका भी जताई जा रही है
5. क्या खाने की कीमतें बढ़ सकती हैं?
कैटरिंग और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में प्लेट कॉस्ट 10–20% तक बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)