गैस बुकिंग में आ रही परेशानी तो इंडेन गैस ने ग्राहकों से की ये खास अपील, अब शाम 6 बजे के बाद ही मिलेगी कंफर्मेशन

LPG ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। इंडेन गैस ने बताया है कि बुकिंग सिस्टम पर भारी ट्रैफिक के कारण समस्या आ रही है. ग्राहकों को सलाह दी गई है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग शाम 6 बजे के बाद करें और 25-दिन के रिफिल नियम, E-KYC और DAC नियमों का पालन करें.
 गैस बुकिंग में आ रही परेशानी तो इंडेन गैस ने ग्राहकों से की ये खास अपील, अब शाम 6 बजे के बाद ही मिलेगी कंफर्मेशन

देशभर में LPG गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर इन दिनों कई ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इंडेन गैस की तरफ से जानकारी दी गई है कि गैस बुकिंग सिस्टम पर अचानक बहुत ज्यादा ट्रैफिक आ गया है, जिसकी वजह से कई बार बुकिंग में देरी या दिक्कत आ सकती है.

कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को घबराने या बार-बार बुकिंग करने की जरूरत नहीं है. बुकिंग सिस्टम पर दबाव कम करने के लिए लोगों से अपील की गई है कि वे ऑफ-पीक टाइम यानी शाम 6 बजे के बाद गैस सिलेंडर बुक करें.

गैस बुकिंग सर्वर पर क्यों आ रही है समस्या

Add Zee Business as a Preferred Source

इंडेन के मुताबिक इन दिनों IVRS और ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम पर सामान्य से 8 से 10 गुना ज्यादा ट्रैफिक आ रहा है.कई ग्राहक पिछली डिलीवरी के कुछ ही दिनों बाद बार-बार बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं. इससे सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है और कई बार सर्वर स्लो हो जाता है.कंपनी ने साफ कहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है, तो इसलिए पैनिक बुकिंग करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.

शाम 6 बजे के बाद करें बुकिंग

इंडेन गैस ने ग्राहकों को सलाह दी है कि अगर संभव हो तो गैस बुकिंगशाम 6 बजे के बाद करें. यह समय ऑफ-पीक माना जाता है, इसलिए इस दौरान सर्वर पर ट्रैफिक कम रहता है और बुकिंग जल्दी हो जाती है.वहीं रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नॉन-बिजनेस आवर्स होते हैं.इस दौरान की गई बुकिंग अगले दिन सुबह 6 बजे के बाद प्रोसेस की जाती है.

25 दिन का नियम जानना जरूरी

  • कई ग्राहकों को यह जानकारी नहीं होती कि गैस रिफिल के लिए एक तय नियम लागू है
  • इंडेन के मुताबिक पिछली डिलीवरी के 25 दिनों के अंदर नया सिलेंडर बुक नहीं किया जा सकता
  • अगर कोई ग्राहक इस अवधि से पहले बुकिंग की कोशिश करता है तो सिस्टम उसे स्वीकार नहीं करता और इससे भी सर्वर पर अतिरिक्त लोड बढ़ जाता है

E-KYC कराना जरूरी

  • अब LPG कनेक्शन के लिए E-KYC अनिवार्य कर दिया गया है
  • अगर किसी ग्राहक ने E-KYC पूरा नहीं कराया है तो उसे गैस सिलेंडर की डिलीवरी में दिक्कत आ सकती है
  • तो सभी ग्राहकों से कहा गया है कि वे जल्द से जल्द अपना E-KYC पूरा कर लें

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही करें बुकिंग

गैस बुकिंग और डिलीवरी के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बेहद जरूरी होता है.डिलीवरी के समय या बुकिंग करते वक्त यही नंबर इस्तेमाल किया जाता है.तो इसलिए ग्राहक यह सुनिश्चित करें कि उनका मोबाइल नंबर LPG कनेक्शन के साथ अपडेट हो.

LPG ग्राहक ध्यान दें: शाम 6बजे के बाद करें बुकिंग

- पैनिक बुकिंग की जरूरत नहीं
- गैस बुकिंग सर्वर में भारी ट्रैफिक के चलते समस्या
- ग्राहकों से अपील नॉन ट्रैफिक hours में बुकिंग करें
- 10बजे से 6बजे तक ज्यादा ट्रैफिक
- पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद ही नई बुकिंग स्वीकार

सावधानियां
- eKYC जरूरी
- रजिस्टर्ड मोबाइल से बुकिंग करें
- DAC अनिवार्य, इसके बिना डिलीवरी नहीं

lpg

DAC के बिना नहीं मिलेगी गैस

गैस डिलीवरी के समय DAC यानी Delivery Authentication Code भी जरूरी होता है.डिलीवरी से पहले ग्राहक के मोबाइल पर यह कोड भेजा जाता है और डिलीवरी बॉय को वही कोड बताने के बाद ही सिलेंडर दिया जाता है.

हालांकि कंपनी का कहना है कि DAC को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. बुकिंग के बाद कई बार इनवॉइस और DAC आने में 3 से 4 दिन का समय लग सकता है.

WhatsApp और ऐप से भी कर सकते हैं बुकिंग

इंडेन गैस ने ग्राहकों को गैस बुकिंग के कई आसान विकल्प भी दिए हैं.ग्राहक चाहें तो WhatsApp नंबर 7588888224 पर “REFILL” लिखकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं.इसके अलावा IndianOil ONE मोबाइल ऐप BBPS प्लेटफॉर्म जैसे Amazon Pay और PhonePe के जरिए भी आसानी से गैस बुकिंग की जा सकती है।

कंपनी की अपील

इंडेन गैस ने ग्राहकों से अपील की है कि वे बार-बार बुकिंग करने से बचें और ऑफ-पीक टाइम में ही गैस बुक करने की कोशिश करें.कंपनी का कहना है कि मौजूदा समय में बुकिंग का बैकलॉग बढ़ गया है, इसलिए कुछ मामलों में DAC और इनवॉइस आने में थोड़ा समय लग सकता है.ऐसे में ग्राहकों को धैर्य रखने और सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव न डालने की सलाह दी गई है.अगर किसी ग्राहक को ज्यादा परेशानी हो रही है तो वह अपने नजदीकी इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क भी कर सकता है.


FAQs

1. गैस सिलेंडर बुकिंग में समस्या क्यों आ रही है?
इंडेन गैस के मुताबिक IVRS और ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम पर सामान्य से 8–10 गुना ज्यादा ट्रैफिक आने की वजह से सर्वर पर दबाव बढ़ गया है

2. गैस बुकिंग का सबसे अच्छा समय क्या है?
कंपनी के अनुसार गैस बुकिंग के लिए सबसे अच्छा समय शाम 6 बजे के बाद माना जा रहा है क्योंकि उस समय सर्वर पर ट्रैफिक कम रहता है

3. क्या 25 दिन से पहले गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है?
नहीं। LPG नियमों के अनुसार पिछली डिलीवरी के 25 दिनों के अंदर नया सिलेंडर बुक नहीं किया जा सकता

4. क्या E-KYC जरूरी है?
हाँ। LPG कनेक्शन के लिए E-KYC पूरा करना अनिवार्य है, इसके बिना सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी

5. DAC क्या होता है?
DAC यानी Delivery Authentication Code। यह एक OTP जैसा कोड होता है जो डिलीवरी के समय सिलेंडर देने से पहले ग्राहक से कन्फर्म किया जाता है

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6