2025 में सरकार के ये थे तीन बड़े फैसले, इनकम टैक्स में छूट, GST सुधार से आम आदमी को मिली राहत

साल 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर है. इस साल सरकार ने आम आदमी से जुड़े कई अहम फैसले लिए हैं.इनकम टैक्स में कटौती, जीएसटी सुधार और एनुअल टोल पास आदि जैसे फैसले शामिल है.
2025 में सरकार के ये थे तीन बड़े फैसले, इनकम टैक्स में छूट, GST सुधार से आम आदमी को मिली राहत

केंद्र सरकार की ओर से इस साल आम आदमी पर टैक्स का बोझ कम करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं. इसमें इनकम टैक्स में कटौती, जीएसटी सुधार और वार्षिक टोल पास जैसे बड़े फैसले शामिल हैं. केंद्र सरकार की ओर से आम बजट 2025 में इनकम टैक्स की नई रिजीम के तहत छूट की सीमा को 7 लाख रुपए से बढ़ाकर 12 लाख रुपए करने का ऐलान किया था. इसके साथ ही स्टैंडर्ड डिडक्शन के तहत मिलने वाली 75,000 रुपए की छूट को मिला दिया जाए तो यह बढ़कर 12.75 लाख रुपए हो जाती है. इसका मतलब है कि कोई भी नौकरीपेशा व्यक्ति 12.75 लाख रुपए तक की आय पर इनकम टैक्स छूट का दावा कर सकता है. स्टैंडर्ड डिडक्शन की छूट को केवल नौकरी पेशा व्यक्ति ही ले सकता है.

दूसरी बड़ी राहत जीएसटी 2.0

सरकार की ओर से इस साल दी गई दूसरी सबसे बड़ी राहत जीएसटी 2.0 रहा है. इसके तहत सरकार ने जीएसटी स्लैब की संख्या को चार - 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत से घटाकर 2-5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

GST दर 40%

  • लग्जरी और सिन गुड्स पर जीएसटी की दर 40 प्रतिशत निर्धारित की गई है.
  • नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद 453 वस्तुओं की जीएसटी दर में बदलाव हुआ, उनमें से 413 वस्तुओं की दरों में कमी देखी गई.
  • लगभग 295 आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी दर 12 प्रतिशत से घटकर पांच प्रतिशत/शून्य हो गई है.

कारों पर जीएसटी दर में कटौती

1,200 सीसी या उससे कम की पेट्रोल कारों और 1,500 सीसी या उससे कम की डीजल कारों पर जीएसटी की दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है.

लग्जरी गाड़ियों पर 40% GST

  • साथ ही, 350 सीसी या उससे कम की बाइकों पर जीएसटी दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. साथ ही, लग्जरी गाड़ियों और बाइकों पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है.
  • इसके अतिरिक्त, गाड़ियों पर सेस को समाप्त कर दिया गया है. इन सुधारों का उद्देश्य देश की आर्थिक विकास दर को बढ़ाना था.
  • वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में देश की वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रही है, यह पिछली कई तिमाही में सबसे अधिक तेज वृद्धि दर है.

टोल टैक्स के लिए एनुअल पास का ऐलान

2025 में आम लोगों पर टोल टैक्स के बोझ को कम करने के लिए सरकार ने एनुअल पास का ऐलान किया है, जिसे 15 अगस्त से लागू कर दिया गया है. इसके तहत फास्टैग वार्षिक पास वाहन चालकों को सरकार की ओर से दिया जा रहा है. इसकी कीमत 3,000 रुपए है. इससे कोई भी वाहन चालक 200 टोल प्लाजा पार कर सकता है. इससे एक टोल प्लाजा पार करने की कीमत घटकर मात्र 15 रुपए रह जाती है. इससे राजमार्गों पर यात्रा करना पहले के मुकाबले काफी सस्ता हो गया है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: अब कितनी कमाई पर टैक्स नहीं लगेगा?

जवाब: 12 लाख रुपए तक की कमाई पर। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलाकर यह सीमा 12.75 लाख रुपए है.

सवाल: स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा किसे मिलेगा?

जवाब: सिर्फ नौकरीपेशा वर्ग को। उन्हें 75,000 रुपए की अतिरिक्त छूट मिलेगी.

सवाल: क्या कार और बाइक सस्ती हुई हैं?

जवाब: छोटी कारों और 350cc से कम की बाइकों पर GST 28% से घटकर 18% हो गया है और सेस भी हटा दिया गया है.

सवाल: लग्जरी चीजों पर अब कितना टैक्स है?

जवाब: लग्जरी गाड़ियों और 'सिन गुड्स' पर अब 40% की दर से GST लगेगा।

सवाल: टोल टैक्स का एनुअल पास कितने का है?

जवाब: 3,000 रुपए का। इससे 200 टोल प्लाजा पार किए जा सकते हैं, यानी एक टोल का खर्च सिर्फ 15 रुपए पड़ेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6