&format=webp&quality=medium)
जब भारतीय चीज दुनिया में नाम कमा रहा है, तो क्या इससे भारत में बिजनेस का मौका बन सकता है? (फोटो: एआई)
भारत के डेयरी उत्पाद अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रहे, बल्कि दुनिया के मंच पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं. हाल ही में ब्राजील में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चीज प्रतियोगिता Mundial do Queijo do Brasil 2026 में भारतीय चीज ब्रांड्स ने शानदार प्रदर्शन किया और कई पदक अपने नाम किए.असल में इस उपलब्धि की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की. उन्होंने कहा कि भारतीय खान-पान की परंपरा सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि गुणवत्ता और नवाचार का भी प्रतीक है.
अब सवाल यह है कि जब भारतीय चीज दुनिया में नाम कमा रहा है, तो क्या इससे भारत में बिजनेस का मौका बन सकता है? जवाब है बिल्कुल.
अगर आप कम निवेश में नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो चीज बिजनेस आने वाले समय का शानदार विकल्प साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप इवेंट में फायरिंग पर पीएम मोदी का सख्त संदेश, कहा- 'लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं'
कितने पैसे में शुरू हो सकता है बिजनेस?
इसमें जरूरत होगी:
अगर आप थोड़ा बड़ा सेटअप लगाना चाहते हैं, तो ₹1 लाख से ₹3 लाख तक निवेश में मिनी यूनिट भी शुरू हो सकती है.
सबसे ज्यादा कौन-सा चीज बिकता है?
भारत में सबसे ज्यादा मांग इन प्रोडक्ट्स की रहती है:
शुरुआत में एक या दो प्रोडक्ट से शुरू करना बेहतर माना जाता है

इस बिजनेस में मुनाफा आपके प्रोडक्ट, क्वालिटी और बिक्री चैनल पर निर्भर करता है. सामान्य तौर पर अच्छे मार्जिन की संभावना रहती है, खासकर अगर आप सीधे ग्राहक को बेचते हैं.
उदाहरण के तौर पर:
अगर 1 किलो चीज की कुल लागत ₹300 पड़ती है और बिक्री ₹450-₹600 में होती है, तो अच्छा मार्जिन बन सकता है
हालांकि फ्लेवर्ड और आर्टिसनल चीज में लाभ और ज्यादा हो सकता है
सालाना कमाई का अनुमान
अगर आप सोच रहे हैं कि ग्राहक कहां मिलेंगे, तो जवाब आसान है
आप बेच सकते हैं:
आज के दौर में सोशल मीडिया से छोटा ब्रांड भी तेजी से बड़ा बन सकता है
| मुख्य बिंदु | विवरण |
| शुरुआती निवेश | ₹30,000 से ₹50,000 (छोटे स्तर पर) |
| जरूरी कच्चा माल | शुद्ध दूध, रेनेट/सिट्रिक एसिड, नमक |
| पॉपुलर वैरायटी | मोजेरेला, चेडर, फ्लेवर्ड चीज |
| अनिवार्य लाइसेंस | FSSAI (खाद्य सुरक्षा पंजीकरण) |
| उत्पादन क्षमता | 10 लीटर दूध = लगभग 1 किलो चीज |
| संभावित मुनाफा | 30% से 50% तक (प्रति किलो) |
| प्रमुख खरीदार | कैफे, रेस्टोरेंट, पिज्जा आउटलेट, होम शेफ |
अगर आप नौकरी के साथ साइड बिजनेस चाहते हैं, परिवार के साथ होम बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या गांव-शहर में डेयरी आधारित कारोबार ढूंढ रहे हैं, तो चीज बिजनेस बेहतरीन मौका हो सकता हैय
कम जगह, सीमित निवेश और बढ़ती मांग ये तीनों इसे खास बनाते हैं.
सीधे पैसा लगाने से पहले:
दुनिया में भारतीय चीज का नाम बढ़ रहा है और देश के अंदर इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है.तो ऐसे में छोटा निवेश करने वालों के लिए यह शानदार मौका बन सकता है.जी हांअगर सही योजना, अच्छी क्वालिटी और स्मार्ट मार्केटिंग हो, तो ₹50 हजार से शुरू हुआ काम लाखों का कारोबार बन सकता है. (नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या ट्रेनिंग जरूरी है?
हां, अच्छी क्वालिटी और सही स्वाद के लिए बेसिक ऑनलाइन कोर्स या डेयरी फार्म से छोटी ट्रेनिंग लेना बेहतर है
Q2 कितनी जगह चाहिए?
इसे घर के किचन या 10x10 फुट के एक छोटे और साफ-सुथरे कमरे से आसानी से शुरू किया जा सकता है
Q3 कौन सा दूध बेस्ट है?
मोज़ेरेला के लिए भैंस का दूध और चेडर या फ्लेवर्ड चीज के लिए गाय का दूध सबसे अच्छा माना जाता है
Q4 चीज कितने दिन तक ठीक रहता है?
फ्रिज में रखने पर ताजा चीज 2-4 हफ्ते और हार्ड चीज (जैसे चेडर) 6 महीने तक खराब नहीं होते