'Big 4' कंसल्टिंग और एकाउंटिंग फर्म बनाने के लिए कंपनीज एक्ट में हो सकते है बदलाव, जानिए पूरी डीटेल

Big 4: सरकार भारत की कंसल्टिंग कंपनियों में भी निवेश की छूट दे सकती है. भारत कि कंसल्टिंग और ऑडिटिंग कंपनियों को लोगो लॉन्च करने की छूट पर विचार चल रहा है. शीतकालीन सत्र में कंपनीज एक्ट में अमेंडमेंट में आ सकता है.
'Big 4' कंसल्टिंग और एकाउंटिंग फर्म बनाने के लिए कंपनीज एक्ट में हो सकते है बदलाव, जानिए पूरी डीटेल

Big 4: भारत की 'Big 4 कंसल्टिंग और एकाउंटिंग फर्म बनाने के लिए कंपनीज एक्ट में बड़े बदलाव हो सकते हैं. वाणिज्य मंत्रालय सरकारी कंपनियों और मंत्रालयों के कंसल्टिंग और ऑडिटिंग के टेंडर में भारत की कंपनी को अनिवार्य कर सकता है. इसके लिए टेंडरिंग कि शर्तों पर पार्टनर्स कि ढील देने पर भी विचार किया जा रहा है.

सरकार भारत की कंसल्टिंग कंपनियों में भी निवेश की छूट दे सकती है. भारत कि कंसल्टिंग और ऑडिटिंग कंपनियों को लोगो लॉन्च करने की छूट पर विचार चल रहा है. शीतकालीन सत्र में कंपनीज एक्ट में अमेंडमेंट में आ सकता है.

क्या है 'Big 4'?

'Big 4' इंडियन यूनिट्स की शानदार ग्रोथ है. Deloitte, PwC, EY, KPMG की अच्छी ग्रोथ है. सरकार और बड़ी कंपनियों से काफी काम मिलता है. FY24 में भारतीय इकाइयों का रेवेन्यू 38,800 करोड़ रुपए है. FY25 में 45,000 करोड़ के पार हो जाने की संभावना है.

क्या हैं MDP कंपनियां?

मल्टी-डिसिप्लिनरी पार्टनरशिप (MDP) ऐसी कंपनियां जो एक ही जगह पर अलग-अलग सेवाएं प्रदान करें. अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, लीगल सर्विसेज, मैनेजमेंट, वैल्यूएशन की सेवाएं, कंपनी सेक्रेटेरियल वर्क, कॉस्ट रिकॉर्डिंग की सर्विस शामिल होंगी.

घरेलू ऑडिट फर्म पर 'महामंथन'

  • घरेलू ऑडिट और कंसल्टेंसी फर्म तैयार करने पर बैठक
  • PM के प्रिंसिपल सेक्रेटरी शक्तिकांता दास ने बुलाई बैठक
  • बैठक में PMO और वित्त मंत्रालय के अधिकारी शामिल
  • $240 बिलियन के ग्लोबल ऑडिटिंग, कंसल्टेंसी मार्केट पर नजर
  • कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय ने स्टेकहोल्डर्स से मांगे थे सुझाव

अभी EY, Deloitte, KPMG, PwC का दबदबा

'Big-4' में अभी EY, Deloitte, KPMG, PwC का दबदबा है. Grant Thornton और BDO भी बड़े प्लेयर्स हैं. Nifty-500 के 486 कंपनियों में से 326 का काम 'Big-4' के पास है. FY25 में 'Big-4' का रेवेन्यू 45,000 करोड़ के पार रहा.

क्या करने होंगे बदलाव?

  • लाइसेंस के नियम आसान करने होंगे
  • सरकारी खरीद नियम बदलने होंगे
  • ग्लोबल कोलैबोरेशन नियम में ढील जरूरी
  • ICAI ने दिए हैं कई अहम सुझाव

ग्लोबल रेवेन्यू ब्रेक डाउन बिग-4 फर्म, 2024

कंपनीकन्सल्टिंगऑडिटटैक्सअन्यकुल राजस्व
Deloitte$30.2B$20.9B$11.3B$5.0B$67.4B
PwC$23.3B$19.5B$12.6B$0.0B$55.4B
EY$15.6B$17.3B$12.1B$6.2B$51.2B
KPMG$16.3B$13.4B$8.7B$0.0B$38.4B

Deloitte

Deloitte 'बिग 4' की सबसे बड़ी कंपनी है. 2024 में ग्लोबल रेवेन्यू कुल 67.2 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.5% ज्यादा है. इसके 4.6 लाख कर्मचारी हैं. Deloitte- ऑडिट, कंसल्टिंग, टैक्स और वित्तीय सलाह में है.

PwC

PwC 'बिग 4' की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है. 2024 में ग्लोबल रेवेन्यू कुल 55.4 अरब डॉलर रहा, जो 2023 की तुलना में 11.5% ज्यादा है. इसमें 3.7 लाख लोग कार्यरत हैं और यह ऑडिटिंग में कंपनी की महारथ है.

EY (Ernst & Young)

Ernst & Young 51 बिलियन डॉलर के रेवेन्यू के हिसाब से तीसरी बड़ी कंपनी है. कर्मचारियों की संख्या के मामले में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है. यह Assurance, Consulting, Strategy and Transactions (SaT) और टैक्स सर्विसेज देती है.

KPMG

KPMG का 2024 में ग्लोबल रेवेन्यू कुल 3,800 करोड़ डॉलर है. यह Audit & Assurance, टैक्स, कंसल्टिंग सर्विसेज देती है. KPMG 145 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में काम करती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6