सरकार ने फिर किया कंफर्म, ईरान युद्ध के कारण नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, कई देशों से मिला LNG का ऑफर

ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग और मध्यपूर्व में उपजे संकट के बीच बारत सरकार ने फिर साफ किया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं होगी.
सरकार ने फिर किया कंफर्म, ईरान युद्ध के कारण नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, कई देशों से मिला LNG का ऑफर

ईरान-इजरायल अमेरिका के बीच जंग के कारण मध्यपूर्व में चल रहे तनाव के बीच भारत सरकार ने एक बार फिर साफ किया है कि ऊर्जा भंडार की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है. सरकार से जुड़े सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को पुष्टि की है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. सूत्रों के मुताबिक स्टॉक होल्डिंग्स के मामले में कोई समस्या नहीं है. स्टॉक की स्थिति हर दिन बेहतर हो रही है.

कच्चे तेल और तैयार पेट्रोलियम की स्थिति आरामदायक

सरकार के सूत्रों के मुताबिक भारत की स्टॉक की स्थिति काफी आरामदायक है. कच्चा तेल और तैयार पेट्रोलियम उत्पादों (पेट्रोल, डीजल आदि) बहुत आरामदायक स्थिति में है.

Add Zee Business as a Preferred Source

वैकल्पिक स्त्रोत से 10 फीसदी का इजाफा

  • सरकारी सूत्रों के मुताबिक कच्चे तेल की बिना रुकावट सप्लाई को बनाए रखने के लिए सरकार ने अपनी आयात रणनीति में भी बड़ा बदलाव किया है.
  • भारत ने होर्मुज स्ट्रेट के अलावा दूसरे वैकल्पिक स्त्रोतों से अपने कच्चे तेल के आयात में 10 फीसदी का इजाफा किया है.
  • इस रणनीतिक बदलाव के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहरी स्त्रोतों से होने वाला कच्चे ताल का आयात, जो पहले 60 फीसदी था, बढ़कर 70 फीसदी हो गया है.
  • सूत्रों ने साफ किया है कि कीमतें न बढ़ने की बात केवल पेट्रोल और डीजल के संदर्भ में कही गई थी. इसका LPG से कोई संबंध नहीं था.

काबू में LPG स्टॉक

सूत्रों के मुताबिक सरकार की समीक्षा बैठकों से यह साफ संकेत मिल रहा है कि देश में ऊर्जा का भंडार लगातार बेहतर हो रहा है.
सरकार को एक वक्त पर LPG स्टॉक को लेकर चिंता थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह से काबू में हैं. साथ ही स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है.

LNG सप्लाई पर भी देश की स्थिति मजबूत

  • सरकारी सूत्रों के मुताबिक पेट्रोल और डीजल के अलावा प्राकृतिक गैस यानी LNG की सप्लाई को लेकर भी फिलहाल देश मजबूत स्थिति में है.
  • सरकारी सूत्रों के मुताबिक कतर ने भारत को पूरी तरह से आश्वस्त किया है कि जैसे ही सप्लाई रूट दोबारा खुलेगा, वह तुरंत भारत को सप्लाई शुरू करेगा.
  • अभी राहत की बात है देश के पास LNG का सरप्लस यानी अतिरिक्त स्टॉक मौजूद है.
  • वर्तमान में कतर की LNG उत्पादन सुविधाएं (रास लफ्फान) बंद हैं, जो ईरान के हमलों और होर्मुज जलडमरूमध्य की समस्या के कारण हुआ है.
  • सूत्रों के मुताबिक बड़ी संख्या में कई अन्य देशों की तरफ से भी भारत को LNG की सप्लाई करने का प्रस्ताव लगातार मिल रहा है.
  • उर्वरक मंत्रालय के साथ बातचीत चल रही है; उर्वरक देश में उत्पादित भी होते हैं और आयात भी किए जाते हैं.

होर्मुज जलडमरूमध्य में कार्गो की आवाजाही शुरू

सरकारी सूत्रों के मुताबिक होर्मुज जलडमरूमध्य में कार्गो की आवाजाही एक बार फिर शुरू हो गई है. यह सुधार ईरान के उस वादे के बाद देखने को मिला है, जिसमें ईरानी राष्ट्रपति महमूद पेजशिकियान ने भरोसा दिलाया था कि जब तक पड़ोसी देश की जमीन से उस पर हमला नहीं करता है, तब तक वह उन पर निशाना नहीं साधेगा. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आज ईरान पर बड़ा हमला होगा.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6