बड़ी खबर! 1 अप्रैल से एक्स-रे मशीन इंपोर्ट करना होगा महंगा, सरकार ने कस्टम ड्यूटी बढ़ाई

X-ray machine Import:अभी एक्स-रे मशीन और नॉन-पोर्टेबल एक्स-रे जनरेटर और सामान पर 10% का आयात शुल्क(Import Duty) लगता है.
बड़ी खबर! 1 अप्रैल से एक्स-रे मशीन इंपोर्ट करना होगा महंगा, सरकार ने कस्टम ड्यूटी बढ़ाई

यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी. (Image- Canva)

X-ray machine Import: नए वित्त वर्ष से एक्स-रे मशीन (X-ray Machines) का आयात महंगा हो जाएगा. सरकार ने एक्स-रे मशीन और नॉन-पोर्टेबल एक्स-रे जनरेटर (non-portable X-ray generators) के आयात पर सीमा शुल्क (Custom Duty) बढ़ाकर 15% कर दिया है. यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी. अभी एक्स-रे मशीन और नॉन-पोर्टेबल एक्स-रे जनरेटर और सामान पर 10% का आयात शुल्क(Import Duty) लगता है.

कस्टम ड्यूटी की दरों में बदलाव शुक्रवार को लोकसभा में पारित फाइनेंस बिल 2023 (Finance Bill 2023) में संशोधनों के तहत है. ये संशोधन 1 अप्रैल, 2023 से लागू होंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

मेक इन इंडिया को मिलेगा प्रोत्साहन

एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के वरिष्ठ भागीदार रजत मोहन ने कहा कि इसका मकसद देश में विनिर्माण की अड़चनों को दूर करना है. इससे ‘मेक इन इंडिया’ (Make in India) को प्रोत्साहन मिलेगा और आयात पर निर्भरता को कम किया जा सकेगा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें