&format=webp&quality=medium)
GST Collection
GST Collection in March 2026: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत सरकार को घरेलू मोर्चे पर अच्छी खबर आई है. मार्च में जीएसटी कलेक्शन में 8 फीसदी का बड़ा उछाल आया है. सरकार के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च में जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 8.8 फीसदी बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए रहा है. वहीं, वित्त वर्ष 2026 में कुल जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 22.27 लाख करोड़ रुपए रहा है. वित्त वर्ष 2026 में कुल GST कलेक्शन में सालाना आधार पर 8.3% का इजाफा हुआ है.
सरकार के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2026 में कुल जीएसटी कलेक्शन ₹2,00,064 करोड़ रुपए रहा है. मार्च 2025 की समान अवधि में यह 183845 करोड़ रुपए रहा था.
वित्त वर्ष 2026 में नेट कलेक्शन के लिए नेट जीएसटी कलेक्शन 19,34,766 करोड़ रुपए रहा है, जो पिछले साल से 7.05 फीसदी ज्यादा है. फरवरी 2026 की तुलना में मार्च 2026 का नेट कलेक्शन 10.54 फीसदी ज्यादा रहा है.
22,074 करोड़ रुपए का रिफंड
आंकड़ों के मुताबिक मार्च के महीने में कई बड़े राज्यों में SGST कलेक्शन में जबरदस्त बढ़त देखी गई है. इसमें महाराष्ट्र (17 फीसदी), कर्नाटक (14 फीसदी) और तेलंगाना (19 फीसदी) प्रमुख रहा है. दूसरी तरफ तमिलनाडु (-8%) और असम (-15%) जैसे राज्यों के कलेक्शन में गिरावट आई है. मार्च के जीएसटी आंकड़े इंपोर्ट में उछाल और घरेलू मांग में स्थिरता के कारण सालाना आधार पर मजबूत बढ़त को दर्शते हैं. पूरे FY26 के दौरान टैक्स कलेक्शन में यह तेजी बनी रही है.