Gold Price: भारत-पाक लड़ाई रुकते ही औंधे मुंह गिरा सोना, एक ही दिन में आई 3400 रुपये की गिरावट, जानिए ताजा भाव

सोने के दामों में भारी गिरावट देखी जा रही है. एक वक्त पर सोना 3400 रुपये (Gold Price Today) तक गिर गया. कहना गलत नहीं होगा कि सोना औंधे मुंह गिर पड़ा है.
Gold Price: भारत-पाक लड़ाई रुकते ही औंधे मुंह गिरा सोना, एक ही दिन में आई 3400 रुपये की गिरावट, जानिए ताजा भाव

भारत पाकिस्तान (India Pakistan War) के बीच चल रहा युद्ध रुक गया है, जिसके चलते शेयर बाजार में तगड़ी तेजी देखने को मिली. सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 3.8 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर सोने के दामों में भारी गिरावट देखी जा रही है. एक वक्त पर सोना 3400 रुपये (Gold Price Today) तक गिर गया. कहना गलत नहीं होगा कि सोना औंधे मुंह गिर पड़ा है.

सोमवार को शाम तक एमसीएक्स पर सोने का दाम शाम तक करीब 3.5 फीसदी यानी लगभग 3400 रुपये गिर गया है. एमसीएक्स पर सोना शाम तक 93,100 रुपये के करीब पहुंच गया. सोने के दाम में पिछले कुछ महीनों में शानदार तेजी देखने को मिली है, लेकिन अब सोने में गिरावट देखी जा रही है.

क्यों गिर रहा है सोने का दाम?

Add Zee Business as a Preferred Source

सोने को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है. ऐसे में जब-जब शेयर बाजार में किसी संकट की वजह से गिरावट आती है, तब-तब सोने में तेजी देखने को मिलती है. भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने की वजह से शेयर बाजार में तगड़ी तेजी आई. सोने में गिरावट की एक वजह ये भी है.

वहीं दूसरी ओर अमेरिका और चीन के बीच भी विवाद थोड़ा हल्का होता दिख रहा है. अमेरिका ने जो टैरिफ लगाए हैं, उनसे तमाम देशों को 90 दिन का वक्त दिया था, लेकिन चीन पर वह तुरंत प्रभाव से लागू थे. ऐसे में चीन भी अमेरिका पर भारी-भरकम टैरिफ लगाया जा रहा था. अब दोनों देशों ने टैरिफ लागू करने के लिए एक दूसरे को 90-90 दिन का वक्त दे दिया है, जिसकी वजह से भी शेयर बाजार में बढ़त दिख रही है और सोने में गिरावट आ रही है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6