Gold Price Today: सोने की कीमत में तेजी जारी, 1,400 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा देखा गया है. सोने की कीमत 1.55% बढ़कर 3,236 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई है. वहीं, चांदी का दाम 0.83% बढ़कर 32.618 डॉलर प्रति औंस हो गई है.
Gold Price Today: सोने की कीमत में तेजी जारी, 1,400 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमत में सोमवार को तेजी देखने को मिली. सोने की कीमत (Gold Price) एक बार फिर से करीब 94,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम (Silve Price) 96,000 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 1,484 रुपये बढ़कर 93,785 रुपये हो गया है, जो कि पहले 92,301 रुपए था.

ऑल टाइम हाई 6% सस्ता हुआ Gold

22 अप्रैल को 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर करीब 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी, तब से सोना (Gold) करीब 6% सस्ता हो गया है. इसके अलावा 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 85,907 रुपए हो गया है, जो कि पहले 84,548 रुपये था. वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 70,339 रुपए हो गया है, जो कि पहले 69,226 रुपए था.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- Defence PSU का आया रिजल्ट, Q4 में 18% से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 90% डिविडेंड का ऐलान

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

चांदी में गिरावट

इसके उलट चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. चांदी का भाव 1,149 रुपए बढ़कर 95,755 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 94,606 रुपये प्रति किलो था.

वायदा बाजार में भी महंगा हुआ सोना

हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. सोने के 5 जून 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.25% बढ़कर 93,600 रुपये हो गई है. वहीं, चांदी के 4 जुलाई 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.72% बढ़कर 96,007 रुपये हो गई है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा देखा गया है. सोने की कीमत 1.55% बढ़कर 3,236 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई है. वहीं, चांदी का दाम 0.83% बढ़कर 32.618 डॉलर प्रति औंस हो गई है.

इस साल की शुरुआत से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपये से 17,623 रुपये बढ़कर 93,785 रुपये पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,738 रुपए बढ़कर 95,755 रुपए पर पहुंच गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6