&format=webp&quality=medium)
Gold Price Today, 2nd March: सोना आज गुरुवार को भी दबाव में चल रहा है. इस हफ्ते गोल्ड मेटल (Gold Price) लगातार गिरावट में रहा है. आज 2 मार्च को सोने में बेहद सीमित दायरे में कारोबार दिख रहा है. वायदा बाजार में सोना डिप (Gold Future) के साथ खुला, हालांकि, हफ्ते की शुरुआत के मुकाबले सोने ने रिकवरी देखी है. सोमवार को मेटल जहां 55,300 के आसपास पहुंच गया था. वहीं अब वायदा बाजार में इसकी कीमत 55,800 के आसपास चल रही है. सिल्वर फ्यूचर (Silver Future) भी आज बड़ी गिरावट के साथ खुला. हालांकि, सर्राफा बाजार में सोने ने कल बड़ी तेजी दर्ज की. इसमें लगभग 500 रुपये की तेजी आई. लेकिन चांदी की कीमत 1,200 रुपये से ज्यादा गिर गई.
अगर आज सुबह ओपनिंग की बात करें तो MCX पर शुरुआती कारोबार में गोल्ड फ्यूचर 27 रुपये या 0.05% की मामूली गिरावट के साथ 55,803 रुपये के लेवल पर था. सुबह 10:25 के आसपास भी इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ था और ये 55,807 रुपये के आसपास चल रहा था. पिछली क्लोजिंग 55,830 रुपये पर हुई थी. सिल्वर फ्यूचर 274 रुपये या 0.43% की गिरावट के साथ 63,661 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था. बुधवार को यह 63,935 रुपये पर बंद हुआ था.
मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 475 रुपये की तेजी के साथ 55,955 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. हालांकि, चांदी की कीमत 1,225 रुपये लुढ़ककर 63,825 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘डॉलर के अपने हालिया उच्च स्तर से नीचे आने के कारण बुधवार को एशियाई कारोबार के घंटों में कॉमेक्स में सोने 1,830 डॉलर प्रति औंस से ऊपर मजबूत हो गया।’
अब देख लेते हैं कि गोल्ड के अलग-अलग कैरेट में और सिल्वर के रेट IBJA (India Bullion And Jewellers Associaton Ltd.) पर क्या चल रहे हैं.
- Fine Gold (999)- 5,614
- 22 KT- 5,478
- 20 KT- 4,996
- 18 KT- 4,547
- 14 KT- 3,621
- Silver (999)- 64,246
(गोल्ड के ये रेट प्रति ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)
- 999- 56,140 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 995- 55,915
- 916- 51,424
- 750- 42,105
- 585- 32,842
- Silver- 64,246
(गोल्ड के ये रेट प्रति 10 ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)
International Gold Price: ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव 1 हफ्ते की ऊंचाई पर चल रहा है. डॉलर इंडेक्स 7 हफ्ते की ऊंचाई से फिसल गया है, जिसके चलते दो दिन में करीब $30 की तेजी आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ दर्ज हुआ. यूएस गोल्ड 0.47% की तेजी के साथ 1,845.40 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज हुआ. सिल्वर 0.11% की तेजी के साथ 21.095 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें