Gold Price Today: कई दिनों के बाद आज चढ़ गया 10 ग्राम सोने का भाव, खरीदना है तो खरीदो- दिवाली तक और महंगा होगा

Gold Price Today: कई दिनों तक सोना और चांदी का भाव गिरा, लेकिन आज इसके भाव में तेजी आई. आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 157 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई. चांदी की कीमत में 364 रुपए प्रति किलोग्राम का उछाल आया.
Gold Price Today: कई दिनों के बाद आज चढ़ गया 10 ग्राम सोने का भाव, खरीदना है तो खरीदो- दिवाली तक और महंगा होगा

Gold Price Today: कई दिनों की गिरावट के बाद आज सोना चांदी का रेट (Gold Silver Price) बढ़ गया है. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 157 रुपया महंगा (Gold rate today) हो गया, जबकि चांदी की कीमत में 364 रुपए की तेजी आई है. इस तेजी के बाद दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 51707 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया. सोमवार को दिल्ली में सोने का रेट 51550 रुपए प्रति दस ग्राम था. आज दिल्ली में चांदी (Silver rate today) का रेट 55662 रुपए प्रति किलोग्राम है.

दो दिनों में 700 रुपए सस्ता हुआ सोना

सोमवार को दिल्ली में सोने की कीमत में 315 रुपए और चांदी की कीमत में 635 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी. शुक्रवार को दिल्ली में सोना 389 रुपए सस्ता हुआ था, जबकि चांदी का भाव 1607 रुपए घट गया था. एचडीएफसी सिक्यॉरिटी के तपन पटेल ने कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 1739 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है. चांदी 19.03 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर फ्लैट है. डॉलर के सॉफ्ट होने के कारण सोना और चांदी में तेजी आई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

दिवाली के लिए अभी खरीदें सोना या कीमत और घटेगी?

24 अक्टूबर को दिवाली है. इस अवसर पर सोने में शुभ खरीदारी की जाती है. ऐसे में अगर आप भी शुभ खरीदारी करते हैं तो यह पता होना जरूरी है कि दिवाली के समय सोना अभी के मुकाबले सस्ता होगा या महंगा हो जाएगा. जैसा कि हम जानते हैं सोना-चांदी की कीमत पर कई फैक्टर का असर होता है.

दिवाली तक किस रेंज में रह सकता है सोना

मेहता इक्विटीज के वाइस प्रेसिडेंट, कमोडिटी, राहुल कालंतरी ने कहा कि अगले 1-2 महीने में सोना 49000 रुपए से लेकर 52750 रुपए प्रति दस ग्राम के रेंज में रह सकता है. उन्होंने कहा कि सितंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की इंट्रेस्ट रेट को लेकर अहम बैठक होने वाली है. सोना और चांदी की कीमत पर इसका बड़ा असर होगा. अगर इंट्रेस्ट रेट में अग्रेसिव बढ़ोतरी होगी तो सोने का भाव टूटेगा.

48000 रुपए तक टूट सकता है सोना

अगर सोना 49650 रुपए से नीचे फिसलता है तो इसका भाव 48000 रुपए तक टूट सकता है. उससे नीचे आने पर यह 46600 रुपए तक फिसल सकता है. अगर सोने में गिरावट आती है तो खरीदारों के लिए यह बड़ा मौका है, क्योंकि लंबी अवधि में इसके भाव में तेजी आएगी. राहुल कालंतरी ने कहा कि लंबी अवधि में सोना महंगा होकर 56800 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकता है. हालांकि, 55340 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर इसकी कीमत पर रुकावट है.

एक्सपर्ट ने कहा कि आने वाले समय में सोने की कीमत पर इन पांच फैक्टर का असर होगा

1>>यूक्रेन पर रूस के हमले को छह महीने गुजर चुके हैं. आगे युद्ध का स्वरूप कैसा होगा, उससे कीमत पर असर होगा
2>> अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व इंट्रेस्ट रेट में बढ़ोतरी करता है तो सोना और चांदी का भाव टूटेगा.
3>> अगर डॉलर इंडेक्स में उछाल आता है और बॉन्ड यील्ड में तेजी आती है तो सोने का भाव टूटेगा.
4>> कच्चे तेल में तेजी से महंगाई में उछाल आएगा और आर्थिक अनिश्चितता बढ़ेगी. इससे सोने की मांग बढ़ेगी और कीमत में उछाल आएगा.
5>> अगर ग्लोबल स्तर पर महंगाई में कमी नहीं आती है तो सोने की मांग बढ़ेगी और इसकी कीमत में भी तेजी आएगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6