3 हफ्ते तक लगातार गिरने के बाद Forex Reserve of India में आया उछाल, जानें खजाने में कितना है

3 हफ्ते तक लगातार फिसलने के बाद Forex Reserve of India में उछाल दर्ज किया गया है. रिजर्व बैंक की तरफ से यह जानकारी शेयर की गई है. गोल्ड रिजर्व में भी 34 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है.
3 हफ्ते तक लगातार गिरने के बाद Forex Reserve of India में आया उछाल, जानें खजाने में कितना है

Forex Reserve of India: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 70.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 602.16 अरब डॉलर रहा. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. लगातार तीन हफ्तों तक गिरावट के बाद मुद्रा भंडार में होने वाली यह पहली बढ़ोतरी है. इससे पिछले सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 2.42 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 601.45 अरब डॉलर रहा था.

Forex Reserve of India All Time High

अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 11 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 99.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 534.39 अरब डॉलर हो गईं.

Add Zee Business as a Preferred Source

गोल्ड रिजर्व में 34 करोड़ डॉलर की गिरावट

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है. स्वर्ण भंडार का मूल्य 34 करोड़ डॉलर घटकर 44.34 अरब डॉलर रह गया.

SDR में 5.1 करोड़ डॉलर का उछाल

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.32 अरब डॉलर हो गया. समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 20 लाख डॉलर घटकर 5.09 अरब डॉलर रह गया.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6