Delhi NCR LPG Crisis: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई में दिक्कत, तय रेट से काफी महंगे बिक रहे सिलेंडर,कई जगह कीमत ₹3000 तक पहुंची

दिल्ली-NCR में कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई में दिक्कत से कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. जहां आधिकारिक रेट ₹1883 है, वहीं बाजार में सिलेंडर ₹2300 से लेकर ₹3000 तक बिक रहा है. इससे होटल-रेस्टोरेंट और फूड बिजनेस पर असर पड़ सकता है.
Delhi NCR LPG Crisis: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई में दिक्कत, तय रेट से काफी महंगे बिक रहे सिलेंडर,कई जगह कीमत ₹3000 तक पहुंची

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई में परेशानी देखने को मिल रही है. सूत्रों के मुताबिक बाजार में सिलेंडर की उपलब्धता कम होने से इसकी कीमत तेजी से बढ़ गई है और कई जगहों पर होटल-रेस्टोरेंट को सिलेंडर तय रेट से काफी ज्यादा कीमत पर खरीदना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले तक बाजार में कमर्शियल LPG सिलेंडर करीब ₹2300 प्रति सिलेंडर में मिल रहा था, जबकि सरकार द्वारा तय आधिकारिक रेट लगभग ₹1883 है. लेकिन सप्लाई कम होने के कारण अब कई जगहों पर इसका दाम ₹3000 तक पहुंच गए हैं.

दिल्ली-NCR में कमर्शियल LPG सिलेंडर सप्लाई में दिक्कत

  • सप्लाई में कमी से कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े
  • कल तक प्रति सिलेंडर का दाम ~2300
  • कई जगहों पर आज दाम ~3000 तक पहुंचा
  • जबकि कमर्शियल LPG सिलेंडर का आधिकारिक रेट ~1883
Add Zee Business as a Preferred Source


होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर असर

  • कमर्शियल LPG मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और फूड इंडस्ट्री में इस्तेमाल होता है.
  • ऐसे में सप्लाई कम होने और कीमत बढ़ने का सीधा असर इस सेक्टर के कारोबार पर पड़ रहा है.
  • रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि अगर गैस की कीमत इसी तरह बढ़ती रही तो उन्हें खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढ़ाने पड़ सकते हैं.lpg

गैस किल्लत से परेशान होटल इंडस्ट्री, सरकार से डिमांड सप्लाई कम हो लेकिन बंद न हो

- कमर्शियल LPG सिलिंडर सप्लाई बाधित
- ब्लैक में भी नहीं मिल रही गैस
- दो दिन और गैस नहीं मिलने से परेशानी बढ़ेगी
- ऑल्टरनेट फ्यूल पर तुरंत जा पाना मुश्किल
- क्राइसिस में ऑल्टरनेट प्लान होगा मेन्यू के आइटम कम करना और कुछ चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं

मध्य पूर्व संकट के बीच गैस सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए सरकार का बड़ा कदम

  • मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य से LNG सप्लाई में रुकावट के कारण गैस की उपलब्धता प्रभावित होने की आशंका है.
  • इसी स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने प्राकृतिक गैस के वितरण को नियंत्रित करने का बड़ा फैसला लिया है.
  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत अधिसूचना जारी की है.
  • इस आदेश के तहत देश में प्राकृतिक गैस की राशनिंग व्यवस्था लागू कर दी गई है.
  • सरकार का यह आदेश 9 मार्च 2026 से लागू हो गया है.
  • सरकार के मुताबिक मौजूदा हालात में गैस सप्लाई में बाधा आ सकती है, इसलिए पहले जरूरी क्षेत्रों तक गैस पहुंच सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है.
  • इस फैसले का मकसद है कि घरेलू उपयोग, परिवहन और जरूरी उद्योगों में गैस की कमी न हो.
lpg


आधिकारिक रेट और बाजार रेट में बड़ा अंतर

फिलहाल दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर का सरकारी रेट करीब ₹1883 बताया जा रहा है. लेकिन बाजार में बढ़ती मांग और कम सप्लाई के कारण कई जगहों पर सिलेंडर इससे कहीं ज्यादा कीमत पर मिल रहा है. स्थिति यह है कि कुछ इलाकों में पहले कीमत करीब ₹2300 प्रति सिलेंडर थी, लेकिन अब कीमत ₹3000 तक है.तो फिर यह अंतर पेश करता है कि बाजार में सप्लाई और मांग के बीच बड़ा गैप बन गया है.


आने वाले दिनों में क्या हो सकता है?

अगर सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो इसका असर दिल्ली-एनसीआर के होटल, ढाबे और कैटरिंग बिजनेस पर और ज्यादा देखने को मिल सकता है. फिलहाल व्यापारी और रेस्टोरेंट मालिक उम्मीद कर रहे हैं कि गैस की सप्लाई जल्द बढ़ाई जाएगी, ताकि कीमतें सामान्य स्तर पर वापस आ सकें और कारोबार प्रभावित न हो.

FAQs

1. दिल्ली-NCR में कमर्शियल LPG की कीमत क्यों बढ़ रही है?
मुख्य वजह बाजार में कम सप्लाई और ज्यादा मांग बताई जा रही है, जिससे कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं

2. कमर्शियल LPG का आधिकारिक रेट कितना है?
दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर का आधिकारिक रेट करीब ₹1883 प्रति सिलेंडर बताया जा रहा है

3. बाजार में सिलेंडर कितने में मिल रहा है?
सूत्रों के अनुसार कई जगहों पर यह ₹2300 से ₹3000 तक में बिक रहा है।

4. कमर्शियल LPG किसके लिए इस्तेमाल होता है?
यह मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और फूड इंडस्ट्री में इस्तेमाल किया जाता है

5. क्या इससे खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं?
अगर गैस महंगी बनी रहती है तो होटल-रेस्टोरेंट को लागत बढ़ने के कारण खाने के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6