अब Netflix से भी तय होगी महंगाई, मापने के तरीके में हुआ बड़ा बदलाव, जनवरी में 2.15% महंगाई दर

महंगाई के मोर्चे पर सरकार को बड़ी राहत मिली है. जनवरी में खुदरा महंगाई दर 2.75 फीसदी रही है. आपको बता दें कि सरकार ने बेस ईयर में बदलाव किया है. अब महंगाई का बेस ईयर 2024 है.
अब Netflix से भी तय होगी महंगाई, मापने के तरीके में हुआ बड़ा बदलाव, जनवरी में 2.15% महंगाई दर

सरकार को महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है. जनवरी में खुदरा महंगाई दर (CPI) 2.75 फीसदी (नई सीरीज) रही है. सांख्यिकी मंत्रालय (MoSPI) ने CPI का बेस ईयर 2012 से बदलकर 2024 कर दिया है. यह बदलाव घरेलू खपत और व्यय सर्व 2023-24 के आंकड़ों पर है. बेस ईयर में बदलाव से सरकार महंगाई के आंकड़ों को मौजूदा खपत पैटर्न के हिसाब से ज्यादा सटीक बनाना चाहती है. जनवरी में खाद्य महंगाई दर 2.15 फीसदी दर्ज की गई है. ग्रामीण शहरों में 2.73 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 2.77 फीसदी रही है. खास बात है कि महंगाई की टोकरी (Item Basket) में नेटफ्लिक्स जैसी स्ट्रीमिंग साइट्स (OTT) को भी शामिल किया गया है. महंगाई के आंकड़ों को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के मुताबिक बनाने के लिए क्लासिफिकेशन ऑफ इंडिविजुअल कंजम्प्शन एकॉर्डिंग टू पर्पस (COICOP) 2018 को अपनाया गया है.

साल दर साल आधार पर महंगाई दर 3.20%

बेस ईयर 2024 पर आधारित मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2026 में साल-दर-साल महंगाई दर 3.20 फीसदी रही है. ग्रामीण एरिया में यह दर 3.01 फीसदी और शहरी क्षेत्र में 3.42 फीसदी रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

पर्सनल केयर सेगमेंट में सबसे ज्यादा महंगाई दर

  • नए बेस ईयर के मुताबिक सबसे ज्यादा महंगाई पर्सनल केयर और दूसरी कई वस्तुओं के क्षेत्र में देखी गई है. यहां पर महंगाई दर 19.02 फीसदी के साथ सबसे ऊपर है.
  • एजुकेशन सर्विस की महंगाई दर 3.35 फीसदी है. कपड़ों और जूतों (2.98 फीसदी), पान तंबाकू (2.86 फीसदी) और रेस्टोरेंट और हाउसिंग सर्विस (2.87%) में भी लगभग 3 फीसदी के करीब महंगाई दर्ज की है.
  • एंटरटेनमेंट और संस्कृति (2.32 फीसदी), स्वास्थ्य (2.19 फीसदी) और फूड एंड बेवरेज पदार्थों (2.11 फीसदी) में महंगाई दर 2 फीसदी से ज्यादा है.
  • आवास, पानी, बिजली और गैस जैसे घरेलू खर्चों में यह दर 1.53 फीसदी है. सबसे कम महंगाई ट्रांसपोर्ट (0.09%) और इंफॉर्मेशन और कम्युनिकेशन (0.16%) के क्षेत्र में है, जहां यह दर 1 फीसदी से भी कम बनी है.

Inflation Rate

फूड एंड बेवरेज का वेटेज घाटाया

पुरानी सीरीज के 6 ग्रुप्स की जगह अब 2018 COICOP में 12 डिविजन बनाए गए हैं. इससे ज्यादा बारीक और सटीक डेटा मिलेगा. नए बेस ईयर 2024 के तहत सबसे अधिक बदलाव फूड एंड बेवरेजेस के वेटेज में आया है.

आइटम बास्केट में किसे निकाला, किसे रखा

  • 2012 की सीरीज में खाने-पीने की चीजों का वेटेज 45.86 फीसदी था, यह घटकर 40.10 फीसदी रह गया है.
  • 2018 क्लासिफिकेशन स्ट्रक्चर के तहत खाद्य पदार्थों की तुलना में यह 40.10 फीसदी है. यानी खुदरा महंगाई दर पर खाने-पीने की चीजों की कीमतों के उतार-चढ़ाव का असर पहले की तुलना में कम होगा.
  • आइटम बास्केट में VCR, VCD, DVD प्लेयर, रेडियो, टेप रिकॉर्डर, सेकंड हैंड कपड़े, CD/DVD कैसेट्स और कॉयर रस्सी को आइटम बास्केट से बाहर कर दिए हैं.
  • आइटम बास्केट में ग्रामीण आवास, ऑनलाइन मीडिया सर्विस प्रोवाइडर/ स्ट्रीमिंग सर्विसेज (OTT), पेन ड्राइव, एक्सटर्नल हार्ड डिस्क, अटेंडेंट, वेबीनेर, एक्सरसाइज इक्विपमेंट और वैल्यू एडेड डेयरी प्रोडक्ट्स को भी शामिल किया है.

इन सामानों की बढ़ी कीमत

सामानभारमहंगाई दर (Inflation %)
चांदी के गहने0.3127159.67
टमाटर0.496164.8
सूखा नारियल (खोपरा)0.085447.18
सोना/हीरा/प्लैटिनम के गहने0.62346.77
नारियल तेल0.057940.44

इन सामान की घटी कीमत

सामानभारमहंगाई दर
लहसुन0.3738-53.05
प्याज0.7006-29.27
आलू0.7549-28.98
अरहर, तुअर (दाल)0.5333-24.9
मटर0.1254-15.56

3-5 साल में बेस ईयर होगा रिवाइज

COICOP 2018 ढांचे के तहत शिक्षा सेवाओं का वेटेज 3.3 फीसदी है. लेकिन, यदि इसमें किताबों और स्टेशनरी को भी जोड़ दें, तो शिक्षा का प्रभावी वेटेज 4.0 फीसदी बनता है, जो 2012 सीरीज में 4.46 फीसदी था. मंत्रालय ने साफ किया है कि भविष्य में भी घरेलू खपत व्यय सर्वेक्षण डेटा की उपलब्धता के आधार पर हर 3 से 5 साल में बेस ईयर को रिवाइज करने की योजना बनाई जा रही है. यह बदलाव पॉलिसी मेकर्स, वित्तीय संस्थानों और आम नागरिकों को महंगाई की सही तस्वीर समझने में मदद करेगा.

Zee Business Live TV यहां पर देखें