&format=webp&quality=medium)
CPI data August 2025: अगस्त 2025 में खुदरा महंगाई (CPI) का आंकड़ा बढ़कर 2.07% पर पहुंच गया है. जुलाई के मुकाबले 46 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़त दर्ज की गई है. हालांकि, यह दर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के तय लक्ष्य से काफी नीचे है, इसलिए उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत बनी हुई है. खास बात यह रही कि लगातार तीसरे महीने फूड इंफ्लेशन निगेटिव में रहा.
अगस्त 2025 में ऑल इंडिया CPI (जनरल इंफ्लेशन) 2.07% (प्रोविजनल) पर रहा, जबकि जुलाई में यह 1.61% था. फूड प्राइस इंडेक्स (CFPI) -0.69% पर रहा, यानी खाने-पीने की चीजों की महंगाई अभी भी नकारात्मक है. रूरल (ग्रामीण) इलाकों में CPI 1.69% और अर्बन (शहरी) इलाकों में CPI 2.47% रहा.
जुलाई में फूड इंफ्लेशन -1.74% था, जो अगस्त में घटकर -0.69% पर आया. यह सुधार मुख्य रूप से सब्जियों, मांस-मछली, तेल-घी, अंडे और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण देखा गया.
ग्रामीण बनाम शहरी महंगाई
विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल महंगाई RBI के तय दायरे से काफी नीचे है. अगर फूड इंफ्लेशन आगे पॉजिटिव में आता है तो सितंबर और अक्टूबर में हेडलाइन इंफ्लेशन में थोड़ी बढ़ोतरी संभव है. लेकिन अभी के हालात उपभोक्ताओं के लिए राहत देने वाले हैं.
1. अगस्त 2025 में भारत की खुदरा महंगाई दर कितनी रही?
अगस्त 2025 में खुदरा महंगाई दर (CPI) 2.07% रही.
2. क्या फूड इंफ्लेशन अगस्त 2025 में पॉजिटिव रहा?
नहीं, फूड इंफ्लेशन -0.69% पर रहा और लगातार तीसरे महीने निगेटिव रहा.
3. ग्रामीण और शहरी इलाकों में महंगाई दर कितनी रही?
ग्रामीण इलाकों में CPI 1.69% और शहरी इलाकों में CPI 2.47% रही.
4. किन सेक्टर्स में अगस्त में ज्यादा महंगाई रही?
हाउसिंग, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर में 3% से ऊपर महंगाई रही.
5. क्या महंगाई RBI के टारगेट से ऊपर गई?
नहीं, अगस्त 2025 की महंगाई RBI के 2-6% के लक्ष्य दायरे से काफी नीचे रही.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)