भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, अमेरिकी ट्रेड सेक्रेटरी से मिले पीयूष गोयल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत और अमेरिका ट्रेड डील के बीच वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी हावर्ड लुटनिक से मुलाकात की है. जानिए किन मुद्दों पर हुई बात.
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, अमेरिकी ट्रेड सेक्रेटरी से मिले पीयूष गोयल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ और भारत-यूएस ट्रेड डील की सरगर्मियों के बीच वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के कॉमर्स सेक्रेटरी से बातचीत की है. पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की है इसमें वह कॉमर्स सेक्रेटरी हावर्ड लुटनिक और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ नजर आ रहे हैं. यह मुलाकात सर्जियो गोर के ही घर में हुई है. इसमें दोनों देश के बीच ट्रेड डील और अन्य इकनॉमिक पार्टनरशिप पर चर्चा हुई है.

ट्रेड और इकोनॉमिक पार्टनरशिप पर चर्चा

पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर फोटो के साथ लिखा- " भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड और इकोनॉमिक पार्टनरशिप को बढ़ाने के लिए बेहतरीन चर्चा हुई है."

Add Zee Business as a Preferred Source

भारत दौरे पर आ सकते हैं राष्ट्रपति ट्रंप

  • इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आने वाले समय में भारत का दौरा कर सकते हैं.
  • अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, "भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द हस्ताक्षर होने की संभावना है. हम दोनों देशों के संबंधों को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं."
  • सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों देशों के पास मिलकर काम करने के अपार अवसर हैं. दोनों पक्षों ने लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों को दूर किया.
  • यह डील केवल टैरिफ और ट्रेड को लेकर नहीं है, बल्कि दो लोकतांत्रिक देशों के बीच व्यापार के बजाय मिलकर विकास करने की प्रतिबद्धता के बारे में है."

10% ग्लोबल टैरिफ का किया था ऐलान

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ के फैसले को अवैध करार दिया था. स्टेट ऑफ यूनियन एड्रेस में राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ को लेकर धमकी दी थी.

ट्रंप ने दी थी चेतावनी

  • राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि यदि कोई भी देश सुप्रीम कोर्ट के फैसले का फायदा उठाकर गेम खेलने की कोशिश करेगा तो उसे वाजिब सबक सिखाया जाएगा.
  • राष्ट्रपति ट्रंप ने भाषण में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का फायदा उठाने वाले देश पर पहले से कहीं ज्यादा सख्त टैरिफ लगेंगे.
  • पीयूष गोयल ने एक इवेंट में बोलते हुए कहा था कि अमेरिका में टैरिफ को लेकर जैसे ही स्थिति साफ होगी, इसके बाद ही भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत शुरू होगी.

आखिरी फ्रेमवर्क हुआ तैयार

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील आखिरी फ्रेमवर्क तैयार कर लिया गया है. डील के तहत अमेरिकी टैरिफ 25 फीसदी से घटकर 18 फीसदी हो गया है. भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का पहला चरण अप्रैल 2026 से लागू किया जाएगा. आपको बता दें कि 2 फरवरी 2026 को भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान किया गया था. अमेरिका ने भारत पर लगने वाले 25 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी कर दिया था. वहीं, रूसी तेल खरीद के कारण लगाए अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ को हटा दिया गया था.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6