CNG के दाम ₹2 बढ़े, अब ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ने की भी आहट, जानें पूरा अपडेट

मुंबई और आसपास के इलाकों में सफर करना अब महंगा हो गया है. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी की कीमतों में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की है, जिससे नया रेट ₹84 हो गया है.जी हां इस ग्रोथ के बाद ऑटो यूनियनों ने भी किराया बढ़ाने की मांग शुरू कर दी है.
CNG के दाम ₹2 बढ़े, अब ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ने की भी आहट, जानें पूरा अपडेट

14 मई से मुंबई में CNG ₹2 प्रति किलो महंगी हो गई है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

मायानगरी मुंबई और आसपास के इलाकों (MMR) में सफर करने वालों की जेब पर अब बोझ और बढ़ने वाला है. जी हां महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी के प्राइस में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है. जी हां नई दरें14 मई की आधी रात से लागू हो गई हैं, जिसके बाद अब मुंबई में सीएनजी का भाव 82 रुपये से बढ़कर 84 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है.

हालांकि अब बात केवल सीएनजी के ₹2 की बढ़ोतरी तक सीमित नहीं है, इसके पीछे-पीछे अब महंगाई का एक और बड़ा झटका आने को तैयार है.

बड़ी बातें एक नजर में

  • मुंबई में CNG ₹2 प्रति किलो महंगी हुई
  • नई कीमत ₹84/kg हुई है
  • ऑटो यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग तेज की है
  • BEST और NMMT बसों की लागत भी बढ़ सकती है
  • टैक्सी और निजी CNG कार मालिकों पर असर
  • बाकी शहरों में भी बढ़ोतरी की आशंका है

अब ऑटो के सफर के लिए तैयार रखें ज्यादा पैसे

जैसे ही सीएनजी के दाम बढ़े, मुंबई की ऑटो-रिक्शा यूनियनों ने भी अपने तेवर कड़े कर लिए हैं. अब गैस महंगी होने से ड्राइवरों की कमाई पर सीधा असर पड़ रहा है.

असल में यूनियनों का कहना कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से ड्राइवरों की आय प्रभावित हो रही है. इसके साथ ही ऑटो यूनियनों ने बेस किराए में कम से कम ₹1 बढ़ोतरी की मांग की.


BEST और निजी वाहनों पर भी दिखेगा असर

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली 'BEST' बसें हों या नवी मुंबई की NMMT, इनमें से हजारों बसें सीएनजी पर ही दौड़ती हैं

तो ऐसे में परिचालन लागत (Operational cost) बढ़ने से आने वाले दिनों में बसों के किराए में भी चेंज की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता

मुंबई और ठाणे के लाखों टैक्सी और प्राइवेट सीएनजी कार मालिक भी इस फैसले से अलर्ट मोड में आ गए हैं

क्यों बढ़े दाम?

महानगर गैस लिमिटेड के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट की परिस्थितियों और बढ़ती इनपुट कॉस्ट (गैस की खरीद लागत) की वजह से कीमतों में यह बदलाव करना जरूरी था

cng

आखिर CNG इतनी अहम क्यों है?

  • मुंबई जैसे शहर में CNG सिर्फ एक ईंधन नहीं, बल्कि सस्ती यात्रा का आधार
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट की रीढ़ और लाखों ड्राइवरों की कमाई का जरिया है
  • तो अब छोटी बढ़ोतरी भी सीधे आम आदमी के बजट पर असर डालती है

आपके लिए क्या है मायने?

  • रोज ऑटो से सफर करते हैं
  • CNG कार चलाते हैं
  • टैक्सी बिजनेस में हैं
  • BEST बसों पर निर्भर हैं
  • तो अगले कुछ हफ्तों में आपका ट्रांसपोर्ट बजट बढ़ सकता है

क्या करना समझदारी होगी?

  • जहां तक हो अब कारपूलिंग अपनाएं
  • सार्वजनिक परिवहन ज्यादा इस्तेमाल ही करें
  • अनावश्यक ड्राइविंग कम करना चाहिए
  • मासिक ट्रैवल बजट रिव्यू करें
सवालजवाब
CNG कितनी महंगी हुई?₹2 प्रति किलो
नई कीमत क्या है?₹84/kg
नई दर कब लागू हुई14 मई 2026 आधी रात
सबसे ज्यादा असर किस पर?ऑटो, टैक्सी, बसें
किराया बढ़ने की मांग?हां, ऑटो यूनियन सक्रिय

क्या पूरे देश में बढ़ेंगे दाम?

मुंबई में हुए इस इजाफे के बाद अब देश के दूसरे हिस्सों में भी चिंता बढ़ गई है.असल मेंअमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ रहा है. वैसे खुद देश के प्रधानमंत्री मोदी भी हाल ही में पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील कर चुके हैं. ऐसे में उम्मीद है कि मुंबई से शुरू हुई यह बढ़ोत्तरी जल्द ही देश के अन्य शहरों में भी देखने को मिल सकती है

आम आदमी के लिए सलाह

जी हां अगर आप मुंबई-पुणे या ठाणे के रूट पर रोज ट्रैवल करते हैं, तो फिर अब अपने मंथली बजट में थोड़े एक्स्ट्रा पैसे जोड़ने होंगे.असल में अब सीएनजी के साथ-साथ आने वाले दिनों में सार्वजनिक परिवहन भी आपकी जेब ढीली कर सकता है.


Q1 क्या नौकरी छोड़ने के बाद ब्याज की दर (Interest Rate) कम हो जाती है?

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या ओला-उबर (Ola-Uber) का किराया भी बढ़ेगा?

हां, कंपनियां 'फ्यूल सरचार्ज' बढ़ा सकती हैं, जिससे आपका सफर थोड़ा महंगा हो सकता है

Q2 क्या घर की रसोई वाली गैस (PNG) भी महंगी हुई है?

राहत की बात है कि अभी सिर्फ गाड़ियों वाली गैस के दाम बढ़े हैं, रसोई गैस के नहीं

Q3 : क्या यह बढ़ोत्तरी पूरे देश में हुई है?

नहीं, यह फैसला सिर्फ मुंबई और आसपास के इलाकों (MMR) के लिए ही है

Q4 क्या बाहर जाने वाली प्राइवेट बसों का टिकट महंगा होगा?

लागत बढ़ने की वजह से मुंबई से पुणे या नासिक जाने वाली बसें किराया थोड़ा बढ़ा सकती हैं

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6