ग्लोबल अनसर्टेनिटी के बीच भारत बेहतर स्थिति में है: CEA नागेश्वरन

CEA वी अनंतनागेश्वरन ने कहा कि ग्लोबल अनसर्टेनिटी के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति में है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भारत की समस्या नहीं है, यह कई देशों को प्रभावित कर रही हैं.
ग्लोबल अनसर्टेनिटी के बीच भारत बेहतर स्थिति में है: CEA नागेश्वरन

CEA V Anantha Nageswaran.

मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत एक बेहतर स्थिति में बना हुआ है. उन्होंने मौजूदा वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश के स्थिर आर्थिक प्रदर्शन की ओर इशारा करते हुए यह बात कही. CEA ने कहा कि 2022 से संघर्ष एवं व्यवधान वैश्विक परिदृश्य का हिस्सा रहे हैं लेकिन वे अब अधिक अप्रत्याशित हो गए हैं. इससे समग्र परिवेश चाहे राजनीतिक, आर्थिक या सुरक्षा से संबंधित हो दुनिया भर में वृद्धि के लिए कहीं अधिक चुनौतियां पेश कर रहे हैं.

कई देशों के सामने ग्लोबल क्राइसिस

नागेश्वरन ने पश्चिम एशिया में यूक्रेन-रूस, भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्षों और शुल्क युद्धों के कारण बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे किए गए सवाल पर कहा कि आप कह सकते हैं कि सकारात्मक संभावनाओं पर कहीं न कहीं ये स्थितियां हावी हो रही हैं. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भारत की समस्या नहीं है, यह कई देशों को प्रभावित कर रही हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

दुनिया के सामने स्थिति चुनौतीपूर्ण

CEA ने कहा, ‘‘ कुछ हद तक यह कहा जा सकता है कि आज वैश्विक परिवेश चाहे वह राजनीतिक हो, आर्थिक हो या सुरक्षा से संबंधित हो, वृद्धि के लिए काफी जटिल और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है… न केवल भारत के लिए बल्कि कई देशों के लिए, लगभग पूरी विश्व अर्थव्यवस्था के लिए….’’

भारत अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में

नागेश्वरन ने कहा कि लेकिन उनका मानना है कि इन परिस्थितियों में भी भारत वास्तव में अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में है.
CEA ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में भारत की 6.5 फीसदी की मौजूदा वृद्धि दर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि 2008 के वित्तीय संकट के बाद से वैश्विक माहौल कितना कठिन हो गया है, इसे देखते हुए इस दर को बनाए रखना कोई मामूली बात नहीं है. सरकार ने वृद्धि दर को सात फीसदी और उससे अधिक तक बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रखे हुए है.

6.5% का ग्रोथ बड़ी उपलब्धि

नागेश्वरन ने आगाह किया कि विश्व अब उन अनुकूल परिस्थितियों में काम नहीं कर रहा है, जिसमें पहले करता था. CEA ने कहा कि सरकार तेजी से वृद्धि करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, लेकिन आज की दुनिया में 6.5 फीसदी की वृद्धि दर बनाए रखना भी एक बड़ी उपलब्धि है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6