&format=webp&quality=medium)
आम बजट (Budget) पेश होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं. 1 फरवरी को देश का बजट पेश होगा. बजट पेश होने से पहले तमाम सेक्टर अपने-अपने हिसाब से इस बजट से कुछ उम्मीदें लगाए बैठे हैं. दिल्ली का बुलियन मार्केट भी कुछ उम्मीदें कर रहा है, जिससे ना सिर्फ सर्राफा बाजार के लोगों को फायदा होगा, बल्कि इससे ग्राहकों को भी फायदा होगा.
सबसे पहले तो बुलियन मार्केट यही चाहता है कि यह बजट मिडिल क्लास के हिसाब से हो, ताकि इससे खपत बढ़े. अगर मिडिल क्लास के जेब में अधिक पैसे बचेंगे तो वह ज्याद खर्च करेगा और उसका कुछ हिस्सा सोने-चांदी पर भी खर्च होगा. बुलियन मार्केट चाहता है कि टैक्सेशन स्लैब को आसान बनाया जाना चाहिए.
अगर गोल्ड खरीद पर ईएमआई की सुविधा मिलती है तो उससे ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है. बुलियन मार्केट उम्मीद कर रहा है कि इस बजट में Ease of Doing के तहत फाइलिंग आसान की जाए. सर्राफा बाजार चाहता है कि व्यापारियों के लिए सीए के चक्कर लगाना कम होना चाहिए.
सरकार ने इससे पहले बजट में इंपोर्ट ड्यूटी में रिवीजन का अहम कदम उठाया था, उसकी भी सर्राफा बाजार ने सराहना की है. साथ ही लैब ग्रोन हीरे के प्रमोशन के लिए ज्वैलर को राहत दिए जाने की मांग की है. बुलियन मार्केट चाहता है कि भारत में चीन की तर्ज पर सर्राफा पार्क की पॉलिसी बने. साथ ही यह भी मांग है कि सिंगल विंडो की तरह सिंगल टैक्सेशन हो.