&format=webp&quality=medium)
Budget 2024 LIVE Streaming: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज देश के सामने मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश करने वाली हैं. यह वित्त मंत्री सीतारमण का रिकॉर्ड 7वां बजट होने वाला है. इस बजट का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में अगर आप Union Budget 2024 की पल-पल की अपडेट्स चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि इसके लिए आपको क्या करना होगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की LIVE Streaming आप DD News, Webcast पर देख सकते हैं. इसे आप वित्त मंत्रालय के यूट्यूब चैनल और ससंद TV पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा भी कई सारे ऐसे ऐप्स हैं, जहां आप Budget 2024 की स्पीच LIVE देख सकते हैं. चेक करें नीचे दी गई लिस्ट.
देश का बजट 23 अप्रैल, 2024 को दोपहर 11 बजे नई पार्लियामेंट बिल्डिंग (New Parliament Building) में पेश होगा. इसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी. यह वित्त मंत्री का रिकॉर्ड सातवां बजट होगा.