मोदी सरकार 5 जुलाई को हाउसिंग सेक्टर खासकर अफोर्डेबल हाउस को लेकर कुछ बड़े ऐलान कर सकती है, क्योंकि सरकार 2022 तक हर आदमी को घर मुहैया कराने की अपनी योजना को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने में लगी हुई है.
मोदी सरकार अफोर्डेबल हाउस को बढ़ावा देने के लिए होम लोन की ब्याज में भी अतिरिक्त छूट की घोषणा कर सकती है.