इजरायल-ईरान युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने से बेंगलुरु के होटल उद्योग पर गहरा असर पड़ा है. बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन ने कमर्शियल गैस सप्लाई बंद होने के कारण कल से शहर के रेस्टोरेंट बंद करने का ऐलान किया है. एसोसिएशन का कहना है कि तेल कंपनियों ने 70 दिनों की निरंतर आपूर्ति का वादा किया था, जिसे अचानक तोड़ दिया गया.