सालाना आधार पर 6.5% का उछाल, जानिए अगस्त में GST Collection कितना रहा

August GST Collections: अगस्त महीने के लिए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन का डेटा आ गया है. सरकारी खजाने में पिछले महीने GST की मदद से 1.86 लाख करोड़ रुपए आए.
सालाना आधार पर  6.5% का उछाल, जानिए अगस्त में GST Collection कितना रहा

August GST Collections: अगस्त महीने के लिए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन का डेटा आ गया है. सरकारी खजाने में पिछले महीने GST की मदद से 1.86 लाख करोड़ रुपए आए. सालाना आधार पर इसमें 6.5 फीसदी का ग्रोथ दर्ज किया गया. एक साल पहले अगस्त 2024 में जीएसटी कलेक्शन 1.75 लाख करोड़ रुपए था. हालांकि, मंथली आधार पर इसमें गिरावट आई है. जुलाई महीने में सरकारी खजाने में GST की मदद से 1.96 लाख करोड़ रुपए आए थे.

डोमेस्टिक GST कलेक्शन में 9.6% का उछाल

GST की तरफ से शेयर नोट के मुताबिक, अगस्त महीने में टोटल जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 6.5% उछाल के साथ 186315 करोड़ रुपए रहा. इसमें ग्रॉस डोमेस्टिक रेवेन्यू 9.6% उछाल के साथ 136962 करोड़ रुपए रहा. इंपोर्ट रेवेन्यू में गिरावट आई है और यह -1.2% घटकर 49354 करोड़ रुपए रहा.

IGST, SGST, CSGST कितना-कितना रहा?

कुल जीएसटी कलेक्शन में IGST यानी इंट्रा स्टेट जीएसटी कलेक्शन 97,186 करोड़ रुपए रहा. SGST यानी स्टेट जीएसटी 42,854 करोड़ रुपए और CGST यानी सेंट्र जीएसटी 34,076 करोड़ रुपए रहा. सेस 12,199 करोड़ रुपए रहा. रिफंड की बात करें तो अगस्त महीने में टोटल रिफंड -19.9% घटकर 19359 करोड़ रुपए रहा. नेट आधार पर जीएसटी रेवेन्यू 10.7% के सालाना उछाल के साथ 166956 करोड़ रुपए रहा.

GST की केबल दो टैक्स स्लैब होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले के प्राचीर से बड़े रिफॉर्म्स के साथ GST 2.0 का ऐलान किया है. माना जा रहा है कि इस महीने के चौथे हफ्ते में GST की नई दर को लागू किया जा सकता है. बता दें कि पिछले दिनों हुई बैठक में GST की चार दर- 5%, 12%, 18% और 28% को हटाकर केवल दो दर- 5%, और 18% की दर को लागू करने का प्रस्ताव पेश किया गया है. इसी हफ्ते GST का काउंसिल की अहम बैठक होने वाली है.

Add Zee Business as a Preferred Source