इंडियन इकोनॉमी को लेकर गुड न्यूज, एशियन डेवलपमेंट बैंक ने ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया

इंडियन इकोनॉमी का फंडामेंटल मजबूत है. यही वजह है कि ग्रोथ को लेकर लगातार भरोसा बढ़ रहा है. अब एशियन डेवलपमेंट बैंक ने FY26 के लिए जीडीपी का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है.
इंडियन इकोनॉमी को लेकर गुड न्यूज, एशियन डेवलपमेंट बैंक ने ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया. इसकी प्रमुख वजह हाल में जीएसटी दरों में कटौती से घरेलू खपत को मिली मजबूती है. भारतीय अर्थव्यवस्था की यह तेज रफ्तार एशिया को भी तेजी से बढ़ने में मदद करेगी, जो इस साल 4.8 फीसदी के पिछले अनुमान के मुकाबले अब 5.1 फीसदी की दर से बढ़ सकती है.

ADB की दिसंबर के लिए जारी एशिया विकास परिदृश्य रिपोर्ट कहती है, ”वर्ष 2025 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को 7.2 फीसदी कर दिया गया है, जो दूसरी तिमाही में अपेक्षा से अधिक मजबूत विस्तार को दर्शाता है. कर में कटौतियों ने खपत को मजबूती दी.” सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था 8.2 फीसदी की दर से बढ़ी, जो पिछली छह तिमाहियों में सबसे अधिक है. पहली तिमाही में यह 7.8 फीसदी थी. इस तरह चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में भारत आठ फीसदी की वृद्धि दर हासिल कर चुका है.

FY27 के लिए ग्रोथ का अनुमान घटाया

Add Zee Business as a Preferred Source

ADB की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मजबूत वृद्धि आपूर्ति पक्ष में विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों के मजबूत विस्तार और मांग पक्ष में खपत एवं निवेश की वृद्धि के कारण हुई है. हालांकि मनीला स्थित इस बहुपक्षीय विकास बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपने अनुमान को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है.

फिच ने भी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया

इससे पहले ग्लोबल रेटिंग एजेंसी Fitch Ratings ने भारत की GDP विकास दर के अनुमान को वित्त वर्ष 2026 (FY26) के लिए बढ़ाकर 7.4 फीसदी कर दिया है, जो पहले 6.9 फीसदी था. एजेंसी के मुताबिक भारत की मजबूत घरेलू मांग, टैक्स सुधार और बढ़ती खपत आने वाले समय में अर्थव्यवस्था की ग्रोथ का प्रमुख आधार बने रहेंगे. वित्त वर्ष 2027 में भारत की ग्रोथ थोड़ी कम होकर 6.4 फीसदी रह सकती है. हालांकि एजेंसी का कहना है कि मजबूत घरेलू मांग आगे भी सहारा देती रहेगी.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6