&format=webp&quality=medium)
वैश्विक आर्थिक मंच पर भारत कई देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत कर रहा है. अब इजारयल, कनाडा और अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर बड़े अपडेट सामने आए हैं. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर घोषणा हो चुकी है. वहीं, गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल (GCC) के साथ ट्रेड डील का टर्म ऑफ रिफरेंस साइन किया जा चुका है. इसके अलावा कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत के दौरे में आने वाले हैं. जानिए किस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट में कहां तक पहुंची बातचीत.
कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में जमी बर्फ अब पिघल रही है. 27 फरवरी को पीएम कार्नी अपने दौरे की शुरुआत मुंबई से करेंगे. यहां पर वह व्यापारिक बैठकों में हिस्सा लेंगे.
पीएम मोदी गुरुवार को अपने इजरायल दौरे से लौटकर आए हैं. भारत और इजरायल के बीच भी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट में तेजी से काम चल रहा था. FTA पर पहले दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है.
इन मुद्दों पर हुई है चर्चा
अमेरिका के साथ व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने की भी कवायद फिलहाल जारी है. भारत और अमेरिका के बीच गुरुवार को वाणिज्य मंत्री स्तर की बातचीत हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्गियो गोर के घर पर अमेरिका के ट्रेड सेक्रेटरी हावर्ड विलियम लटनिक और पीयूष गोयल के बीच बातचीत हुई है. इस मीटिंग में दोनों देशों के बीच कई डील्स और व्यापार संबंधी महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की गई है. राष्ट्रपति ट्रंप ने 10% ग्लोबल टैरिफ लगाया है. जल्द ही इस नई व्यवस्था पर स्थिति साफ होने के बाद बातचीत का नया दौर शुरू हो सकता है.