किसान भाइयों के लिए खुशखबरी! गेहूं, सरसों सहित रबी फसलों के बीज पर मिल रहा 50% अनुदान

Subsidy News: गेहूं की प्रजातियों के बीज ₹4,680 प्रति क्विंटल की दर से उपलब्ध हैं, जिन पर ₹2,340 का अनुदान दिया जा रहा है. इसी प्रकार सरसों के प्रमाणित बीज ₹7,872 प्रति क्विंटल की दर से हैं, जिन पर ₹3,936 का अनुदान दिया जा रहा है.
किसान भाइयों के लिए खुशखबरी! गेहूं, सरसों सहित रबी फसलों के बीज पर मिल रहा 50% अनुदान

Subsidy News: रबी फसलों की बुवाई को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को बड़ा फायदा दिया जा रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर गेहूं, सरसों, चना, मटर और मसूर की विभिन्न प्रजातियों के प्रमाणित बीज 50% अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

कितनी मिलेगी सब्सिडी

कृषि विभाग के अनुसार, गेहूं की प्रजातियों के बीज ₹4,680 प्रति क्विंटल की दर से उपलब्ध हैं, जिन पर ₹2,340 का अनुदान दिया जा रहा है. इसी प्रकार सरसों के प्रमाणित बीज ₹7,872 प्रति क्विंटल की दर से हैं, जिन पर ₹3,936 का अनुदान दिया जा रहा है.

चना बीज ₹4872 प्रति क्विंटल पर उपलब्ध है, जिस पर ₹2436 का अनुदान मिलेगा. वहीं मटर के बीज ₹5423.50 प्रति क्विंटल की दर से दिए जा रहे हैं, जिन पर ₹2711.75 का अनुदान रहेगा. मसूर की फसल के प्रमाणित बीज ₹5525 प्रति क्विंटल की दर से उपलब्ध हैं, जिन पर किसानों को ₹2762.50 का अनुदान प्राप्त होगा.

subsidy

कृषि बीज भंडारों से मिलेगा बीज

कृषि विभाग के मुताबिक, सभी किसान भाई राजकीय कृषि बीज भंडारों से अपनी जरूरत के अनुसार बीज पा सकते हैं और इस योजना का फायदा उठा सकते हैं. यह योजना सीमित अवधि के लिए है, इसलिए किसानों से अपील की गई है कि वे शीघ्र संपर्क कर बीज पा करें.

किसान भाइयों से अपील की है कि वे पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर तुरंत प्रिंट लें और उस पर लिखे गए कृषक अंश की धनराशि की ही जमा करें. किसानों को कृषक अंश के अतिरिक्त कोई भी अन्य धनराशि नहीं देनी है. इस योजना का फायदा उठाकर किसान उन्नत किस्म के बीज प्राप्त कर सकते हैं और अपनी पैदावार बढ़ा सकते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- FAQs

Q1. बीज पर कितने प्रतिशत का अनुदान मिल रहा है?
किसानों को 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है.

Q2. कौन-कौन सी फसलों के बीज पर अनुदान मिल रहा है?
गेहूं, सरसों, चना, मटर और मसूर की विभिन्न प्रजातियों के बीजों पर अनुदान मिल रहा है.

Q3. बीज कहां से प्राप्त किए जा सकते हैं?
बीज सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर उपलब्ध हैं.

Q4. बीज वितरण किस आधार पर किया जा रहा है?
बीज का वितरण 'पहले आओ, पहले पाओ' के सिद्धांत पर किया जा रहा है

Q5. क्या किसानों को अनुदान के अलावा कोई अतिरिक्त राशि देनी है?
नहीं, किसानों को कृषक अंश के अतिरिक्त कोई भी अन्य धनराशि नहीं देनी है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6