योगी सरकार का मास्टर प्लान! किसानों की बढ़ेगी आय, 47 जिलों में लागू होगी ये योजना

Millets Cultivation: राज्य के 47 जिलों में न्यूट्री सीरियल्स यानी मोट अनाज की खेती को बढ़ावा दी जाएगी.
योगी सरकार का मास्टर प्लान! किसानों की बढ़ेगी आय, 47 जिलों में लागू होगी ये योजना

Millets Cultivation: उत्तर प्रदेश किसानों की आमदनी बढ़ाने और पोषण सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है. राज्य के 47 जिलों में न्यूट्री सीरियल्स (मोट अनाज/श्रीअन्न) की खेती को बढ़ावा दी जाएगी. यह योजना 2025-26 की राज्य कार्य योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत संचालित की जाएगी. अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, सीतापुर समेत प्रदेश के 47 जिलों में इसकी पूरी प्लानिंग तैयार कर ली गई है.

सरकार का उद्देश्य इस योजना के जरिए छोटे और मझोले किसानों को लाभान्वित करना है. जिससे एक और किसानों की आमदनी में इजाफा हो और दूसरी ओर लोगों को पोषकयुक्त अनाज उपलब्ध कराया जा सके. इसमें ज्वार, बाजरा, कोदो और सवां जैसे परंपरागत और स्वास्थ्यवर्धक अनाजों की खेती की बढ़ावा दिया जा रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

24 जिलों में ज्वार की फसल से बढ़ेगी आमदनी

अयोध्या, बाराबंकी, बांदा, चित्रकूट, कानपुरनगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर, सुल्तानपुर, कौशाम्बी, महोबा, रायबरेली, प्रयागराज, अमेठी, सोनभद्र, सोलापुर, हरदोई, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, जौनपुर, गाजीपुर और वाराणसी में ज्वार की फसल की खेती की जाएगी.

38 जिलों में बाजरे से होगा मोटा मुनाफा

आगरा, बदायूं, अलीगढ़, फिरोजाबाद, सम्भल, हाथरस, एटा, मथुरा, कासगंज, इटावा, ओरैया, प्रयागराज, कानपुरदेहात, मैनपुरी, गाजीपुर, बरेली, जालौन, मिर्जापुर, बुलंदशहर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, चित्रकूट, भदोही, फतेहपुर, वाराणसी, फर्रुखाबाद, जौनपुर, चन्दौली, बांदा, कन्नौज, शाहजहांपुर, हरदौई, अमरोहा, मुरादाबाद, गौतमबुद्धनगर, रामपुर, कानपुरनगर और सीतापुर में बाजरे की खेती होगी.

12 जिलों में सावां के जरिए बढ़ेगी कमाई

जालौन, सोनभद्र, चित्रकूट, मिर्जापुर, जौनपुर, हरदोई, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, भदोही, वाराणसी, चन्दौली और हमीरपुर में सावां की खेती की जाएगी.

13 जिलों में कोदो की फसल से चमकेगी किसानों की किस्मत

जालौन, सोनभद्र, चित्रकूट, मिर्जापुर, फर्रुखाबाद, चन्दौली, भदोही, प्रतापगढ़, जौनपुर, हरदोई, वाराणसी, मुरादाबाद और हमीरपुर में कोदो की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6