दुनिया की 'दूध वाली रानी': सोने से कम नहीं है ये गाय, 30 से 70 लीटर तक दूध देने के लिए हैं फेमस, एक बार जान लिया तो लाइफलाइम छापेंगे नोट

होल्स्टीन फ़्रीज़ियन गाय को 'दूध की रानी' कहा जाता है, जो प्रतिदिन 30-70 लीटर तक दूध देती है. डेयरी फार्मर्स के लिए यह गाय सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हो सकती है.
दुनिया की 'दूध वाली रानी': सोने से कम नहीं है ये गाय, 30 से 70 लीटर तक दूध देने के लिए हैं फेमस, एक बार जान लिया तो लाइफलाइम छापेंगे नोट

खेती के साथ गाय-भैंस का पालन करके किसान सालों साल से कमाई कर रहे हैं. यही कारण है कि डेयरी फार्म को मुनाफे का बादशाह बना जाने लगा है? तो अगर आप एक ऐसी गाय की तलाश में हैं, जो दूध की नदियां बहा दे और आपकी किस्मत बदल दे?तो आज हम आपको दुनिया की सबसे ज्यादा दूध देने वाली, 'दूध की रानी' के नाम से मशहूर "होल्स्टीन फ्रीजियन (Holstein Friesian)" गाय के बारे में बताने जा रहे हैं. जी हां यह गाय डेयरी फार्मर्स के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी है, जो प्रति दिन 30 से 70 लीटर तक दूध दे सकती है.

जानें इस गाय के बारे में सबकुछ

होल्स्टीन फ्रीजियन गाय, जिसे आमतौर पर एचएफ गाय कहा जाता है, दूध उत्पादन की असली ‘क्वीन’ मानी जाती है. नीदरलैंड्स और जर्मनी की मूल निवासी यह नस्ल अपने काले-सफेद धब्बेदार शरीर और बड़े आकार के लिए जानी जाती है. स्वभाव से शांत होती है ये गाय. इसकी सबसे खासियत इसका रिकॉर्ड तोड़ दूध उत्पादन है. एक एचएफ गाय एक दिन में 30 से 70 लीटर तक दूध देती है और एक ब्यांत में 10,000 से 15,000 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है.

होल्स्टीन फ्रीजियन को क्या खिलाएं


1. हाई क्वालिटी वाला चारा (हरा और सूखा)

एचएफ गाय को भरपूर मात्रा में हरा चारा जैसे बरसीम, रिजका (अल्फाल्फा), मक्का, ज्वार, बाजरा आदि खिलाना चाहिए.इसके साथ ही हरे चारे के साथ सूखा चारा जैसे गेहूं या धान का पुआल (तूड़ी/भूसा) भी दें.अगर आप बड़े स्तर पर डेयरी फार्मिंग कर रहे हैं, तो मक्के या बरसीम का साइलेज या अच्छी गुणवत्ता वाला हे (सूखी घास) खिलाना बहुत फायदेमंद होता है.

2. संतुलित पशु आहार (दाना)

एचएफ गाय की दूध उत्पादन क्षमता को देखते हुए उसे संतुलित दाना मिश्रण देना बहुत जरूरी है.अगर गाय 30 लीटर दूध दे रही है, तो उसे कम से कम 12-15 किलो दाना मिश्रण प्रति दिन देना होगा.दाने में मक्का, जौ, गेहूं, सोयाबीन खल, मूंगफली खल, बिनौला खल आदि उचित मात्रा में होने चाहिए। इसमें प्रोटीन, ऊर्जा और खनिज भरपूर होने चाहिए.

3. पानी, पानी और खूब पानी

यह सबसे महत्वपूर्ण और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पहलू है, असल में दूध का 87% हिस्सा पानी होता है, तो गाय को 24 घंटे साफ और ताजा पानी देना चाहिए. एक अधिक दूध देने वाली गाय को प्रति दिन 80-100 लीटर तक पानी की आवश्यकता हो सकती है.

किन बातों का रखें जरूर ध्यान


अगर आप होल्स्टीन फ्रीजियन गाय से अधिकतम दूध उत्पादन चाहते हैं, तो उसकी सही देखभाल बेहद जरूरी है.इसके लिएगाय को साफ-सुथरे, हवादार और आरामदायक आवास में रखें, जहां गर्मी-सर्दी से बचाव का पूरा इंतजाम हो. गाय का समय पर टीकाकरण करवाए और कृमिनाशक दवाओं से गाय को बीमारियों से बचाएं.इसके साथ ही सही टाइम पर कृत्रिम गर्भाधान से प्रजनन प्रबंधन करें. हमेशा दूध निकालते समय पूरी स्वच्छता और मशीन की देखभाल जरूरी है.

मुनाफे का गणित और फायदे ही फायदे

एचएफ गाय पालना सिर्फ दूध का उत्पादन नहीं, बल्कि एक जबरदस्त बिजनेस मॉडल है.इस गाय का दूध 65 से 120 रुपए लीटर तक बिकता है.तो अगर आपकी गाय 40-50 लीटर दूध प्रति दिन देती है, तो आप आसानी से प्रति माह हजारों-लाखों रुपये कमा सकते हैं (दूध के दाम के अनुसार).इसके अलावा एचएफ नस्ल की बछड़ियां आगे चलकर शानदार दूध उत्पादक बनती हैं, जिन्हें अच्छे दामों पर बेचा जा सकता है.

तो साफ है कि अगर आप अपनी डेयरी फार्म को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं और हर दिन भारी मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो होल्स्टीन फ़्रीज़ियन गाय पालना एक शानदार विकल्प है। सही खान-पान, उचित रख-रखाव और थोड़ी मेहनत से यह 'दूध की रानी' आपकी डेयरी को सबसे सफल बना सकती है.

5 FAQs

Q1. होल्स्टीन फ़्रीज़ियन गाय को 'दूध की रानी' क्यों कहा जाता है?
क्योंकि यह दुनिया की सबसे ज्यादा दूध देने वाली नस्ल है, जो 30 से 70 लीटर तक दूध दे सकती है.

Q2. यह गाय कहाँ पाई जाती है?
यह नस्ल मूल रूप से नीदरलैंड्स की है, लेकिन भारत समेत कई देशों में डेयरी फार्मिंग में अपनाई जाती है.

Q3. होल्स्टीन फ़्रीज़ियन गाय की खासियत क्या है?
ज्यादा दूध उत्पादन, मजबूत शरीर, और डेयरी बिज़नेस के लिए मुनाफा बढ़ाने की क्षमता.

Q4. क्या भारत में होल्स्टीन फ़्रीज़ियन गाय आसानी से मिल सकती है?
हाँ, कई डेयरी फार्म्स और पशुपालन केंद्रों में यह नस्ल उपलब्ध है.

Q5. इस गाय से किसानों को कितना फायदा हो सकता है?
अधिक दूध उत्पादन के कारण किसान रोज़ाना हज़ारों रुपए तक की कमाई कर सकते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6