World Bee Day: क्या मधुमक्खी कराएंगी मोटी कमाई! सरकार देती है 80% तक की सब्सिडी, जानें पालन का पूरा प्रोसेस और बेनेफिट्स

World Bee Day पर जानें कैसे मधुमक्खी पालन से बदल सकती है आपकी किस्मत! सरकार दे रही है 80% तक की भारी सब्सिडी और फ्री ट्रेनिंग. बिना किसी उपजाऊ जमीन के घर की मेड़ से शुरू करें शहद का 'सुपरहिट' कारोबार और खेती में भी पाएं बंपर पैदावार.
World Bee Day:  क्या मधुमक्खी कराएंगी मोटी कमाई! सरकार देती है 80% तक की सब्सिडी, जानें पालन का पूरा प्रोसेस और बेनेफिट्स

पारंपरिक खेती के अलावा किसान के लिए मधुमक्खी पालन अब एक बेस्ट ऑप्शन है   (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

World Bee Day 2026: आज यानी कि 20 मई को 'विश्व मधुमक्खी दिवस' मनाया जाता है. वैसे तो हम मधुमक्खियों को केवल काटने वाली और शहद देने वाली एक छोटी सी मक्खी ही समझते हैं, लेकिन सच ये नहीं है असल में क्या आप जानते हैं कि ये नन्हीं सी जान किसानों की किस्मत चमकाने का सबसे बड़ा जरिया बन चुकी है? तो अगर आप भी परंपरागत खेती (गेहूं-धान) से ऊब चुके हैं और कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे कमाई सुपरफास्ट हो जाए, तो मीठी क्रांति यानी Sweet Revolution आपका वेट कर रही है.

वैसे केंद्र सरकार का राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन (NBHM) आजकल गांवों में रोजगार का नया मंत्र बन गया है. तो फिर चलिए समझते हैं कि कैसे आप बिना किसी उपजाऊ जमीन के भी शहद के जरिए नोट छाप सकते हैं.

मधुमक्खी पालन के लिए कितना चाहिए जगह?

मधुमक्खी पालन की सबसे खूबसूरत बात ये ही है कि इसके लिए किसान को कोई दस बीघे उपजाऊ जमीन नहीं चाहिए होती है. असल में आपके पास अगर कोई छोटा सा बाग है, या खेत की खाली मेड़ है या फिर घर की छत पर थोड़ी जगह है, तो भी आप इसको शुरू कर सकते हैं. बस इसके लिए कुछ लकड़ी के बक्से और मधुमक्खियों की कॉलोनी चाहिए होगी.

कब और कहां से बनता है अच्छा शहद

एक बात हर किसान को पहले ही समझ लेना चाहिए बात सिर्फ शहद की नहीं होती है. असल में मधुमक्खियां जब फूलों पर बैठती हैं, तो परागण (Pollination) का प्रोसेस भी काफी तेज हो जाता है. तो फिर अगर आपके खेत के पास मधुमक्खी के बक्से रखे हैं, तो आपकी सरसों, सूरजमुखी या फलों की पैदावार करीब 20 से 30 प्रतिशत तक अपने आप बढ़ जाएगी.

40 से 80% तक की सब्सिडी मिलेगी

बहुत से लोग निवेश के डर से काम शुरू नहीं कर पाते, लेकिन यहां सरकार आपके साथ खड़ी है. आपको बता दें कि राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन के तहत सरकार स्टार्टअप शुरू करने के लिए बंपर फाइनेंशियल हेल्प दे रही है.

मधुमक्खी के बक्से, कॉलोनियों और जरूरी उपकरणों पर 40% से लेकर 85% तक की सब्सिडी मिल रही है.

अगर आप 50 बक्सों के साथ काम शुरू करते हैं, तो सरकार प्रति बॉक्स ₹1700 से ज्यादा की सहायता दे सकती है.

इसके अलावा कई बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसी कई राज्य सरकार भी सब्सिडी दे रही हैं

ट्रेनिंग का भी इंतजाम

एक बात और समझें कि अगर आपको मधुमक्खियों से डर लगता है या पालना नहीं आता है, तो फिर कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) अपकी मदद कर सकता है. इसके लिए आपको 5 से 7 दिन की 'प्रोफेशनल ट्रेनिंग' मिल सकती है. यहां आपको सिखाया जाएगा कि मक्खियों की देखभाल कैसे करनी है और शहद कैसे निकालना है.

कहां पैदा होता है सबसे ज्यादा शहद

शहद उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे ज्यादा शहद पैदा करने वाला स्टेट है. जी हां पूरे भारत का 30% से ज्यादा शहद अकेले यूपी से आता है. अगर आप यूपी से हैं, तो आपके लिए संभावनाएं और भी ज्यादा हैं.

सहारनपुर: इसे 'सिटी ऑफ हनी' कहा जाता है, यहां का शहद विदेशों तक जाता है.

मध्य प्रदेश का मुरैना: चंबल की मिट्टी और सरसों के खेतों की वजह से मुरैना का शहद अपनी क्वालिटी के लिए मशहूर है.

किन चीजों का काम आता है शहद

अक्सर लोगों को लगता है कि मधुमक्खी पालन से केवल शहद मिलता है, लेकिन ऐसा नहीं होता है. असल में शहद के अलावा 'बी-वैक्स' (मोम) की कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में भारी डिमांड है. तो इसके अलावा 'रॉयल जेली' और 'बी-वेनम' (मक्खी का जहर) तो मार्केट में अच्छे दाम मिलते हैं.

खास बात ये भी है कि अब सरकार केवल शहद निकालने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रोसेसिंग और पैकेजिंग यूनिट लगाने के लिए भी करोड़ों का फंड दे रही है ताकि किसान अपना खुद का ब्रांड बना सकें.

ग्लोबल मार्केट में भी है दम

वैसे दुनिया भर की बात करें तो चीन शहद का सबसे बड़ा उत्पादक है, लेकिन भारत अब उसे कड़ी टक्कर दे रहा है. अमेरिका का 'सू सिटी' (Sioux City) जो 'वर्ल्ड हनी कैपिटल' कहलाता हो.

आपके काम की बात

आपको बता दें कि अगर आप कम लागत में एक पक्का बिजनेस ढूंढ रहे हैं, तो फिर मधुमक्खी पालन से बेहतर कुछ नहीं. यह न केवल पर्यावरण को बचाता है बल्कि आपकी जेब को भी शहद जैसी मिठास से भर देता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 मधुमक्खी पालन शुरू करने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

नवंबर से फरवरी का समय सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस समय फूलों की बहार (जैसे सरसों) होती है और मक्खियों को भोजन आसानी से मिलता है.

Q2 क्या मधुमक्खियां पालने के लिए लाइसेंस चाहिए?

व्यावसायिक स्तर पर शुरू करने के लिए आपको 'नेशनल बी कीपिंग बोर्ड' में रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है, जिससे सब्सिडी मिलना आसान हो जाता है.

Q3 एक बक्से से साल में कितना शहद निकल सकता है?

एक स्वस्थ मधुमक्खी कॉलोनी से साल भर में 30 से 40 किलो तक शहद निकाला जा सकता है, जो सीजन और फूलों की उपलब्धता पर निर्भर करता है

Q4 सब्सिडी के लिए आवेदन कहां करें?

आप अपने जिले के उद्यान विभाग (Horticulture Department) या नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6