&format=webp&quality=medium)
आइसक्रीम और केक में खुशबू घोलने वाली एक महक ने कई बार अट्रैक्ट किया होगा, लेकिन कभी दिमाग में आया है कि आखिर ये महक कहां से आती है.असल में ये खुशबू 'वनीला' की होती है, जो केसर (Saffron) के बाद दुनिया का दूसरा सबसे महंगा मसाला माना जाता है. जी हां, इसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. इंडियन मार्केट ही नहीं विदेशों में भी इसकी डिमांग बंपर रहती है. इसे खेती कहना गलत होगा, यह असल में एक 'पैसों की मशीन' है.तो अगर आप पारंपरिक खेती से हटकर कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो फिर वनीला की खेती सबसे बेस्ट विकल्प है.
मार्केट में अच्छी क्वालिटी के सूखे वनीला बीन्स (फलियां) की कीमत करीब 20,000 से 40,000 रुपये प्रति किलो तक हो सकती है (बाजार भाव के अनुसार). वैसे इसका कारण ये है कि वनीला को उगाने और तैयार करने में मेहनत ही नहीं पेशेंस भी चाहिए होता है.वैसे इसका स्वाद सिंथेटिक नहीं, बल्कि नेचुरल होता है, जिसकी डिमांड फूड इंडस्ट्री से लेकर परफ्यूम इंडस्ट्री तक हर जगह है.
वनीला एक तरह की आर्किड (बेल) होती है.
तापमान: इसे न ज्यादा गर्मी चाहिए, न ज्यादा ठंड, यानी कि 25 से 35 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे बेस्ट मानते हैं.
छांव (Shade): वनीला को 50% छांव की जरूरत होती है,तो इसलिए इसे सुपारी, नारियल या अन्य बागानों में 'इंटरक्रॉपिंग' (सह-फसल) के तौर पर उगाना सबसे अच्छा है.
मिट्टी: भुरभुरी और जैविक पदार्थों से भरपूर मिट्टी इसके लिए बेस्ट है.
कटिंग: वनीला बीज से नहीं, बल्कि कटिंग से लगता है. इसकी कटिंग किसी सरकारी नर्सरी या स्पाइस बोर्ड ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त केंद्र से ही खरीदें.
लगाने का समय: वनीला लगाने का सबसे सही समय मानसून या जब वातावरण में नमी हो.
सपोर्ट: चूंकि यह एक बेल है, इसे चढ़ने के लिए सहारे की जरूरत होती है.
वनीला की खेती का सबसे अहम और दिलचस्प हिस्सा है इसका 'पॉलिनेशन'.इसके फूलों को इंसानी हाथों से एक छोटी सी तीली की मदद से परागित (Pollinate) करना पड़ता है.
फूल सुबह खिलते हैं और दोपहर तक मुरझा जाते हैं, इसलिए सुबह 6 बजे से 12 बजे के बीच ही यह काम करना होता है.
समय: पौधा लगाने के 3 साल बाद इसमें फल (बीन्स) आते हैं.
उपज: एक एकड़ में सही देखभाल से आप सालाना 300 से 500 किलो तक हरी फलियां ले सकते हैं.
प्रोसेसिंग: हरी फलियों को सुखाकर 'क्योरिंग' प्रोसेस से निकता है, जिसके बाद इनका वजन कम हो जाता है लेकिन कीमत आसमान छूने लगती है.
अगर आप सूखी वनीला बीन्स बेचते हैं, और मान लें भाव औसत 15,000 से 20,000 रुपये किलो भी मिले, तो एक एकड़ से लाखों रुपये का प्रॉफिट आसानी से कमाया जा सकता है.
| कैटेगरी | जानकारी |
|---|---|
| फल आने में समय | पौधा लगाने के 3 साल बाद बीन्स तैयार होती हैं |
| सालाना उपज (हरी फलियां) | प्रति एकड़ 300–500 किलो |
| प्रोसेसिंग (क्योरिंग) | सुखाने के बाद वजन कम होता है, लेकिन कीमत बेहद बढ़ जाती है |
| बिक्री मूल्य (सूखी बीन्स) | ₹15,000 – ₹20,000 प्रति किलो (औसत बाजार भाव) |
| एकड़ का अनुमानित प्रॉफिट | लाखों रुपये सालाना (गुणवत्ता और बाजार दर पर निर्भर) |
वनीला की खेती रातों-रात अमीर बनने की स्कीम नहीं है, यह एक 'लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट' है. इसमें पहले 3 साल मेहनत करनी होगी, लेकिन उसके बाद यह पौधा 12-14 साल तक लगातार कमाई देता है. शुरुआत करने से पहले अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र या 'स्पाइस बोर्ड ऑफ इंडिया'से संपर्क जरूर करें.(नोट: यह कैलकुलेशन मौसम के अनुकूल रहने और मंडी भाव के औसत आंकड़ों पर आधारित है)
खबर से जुड़े 5 FAQs
1. वनीला दुनिया की दूसरी सबसे महंगी फसल क्यों है?
क्योंकि इसे उगाना, परागित करना और प्रोसेस करना बेहद मेहनत और समय वाला काम हैय
2. वनीला की खेती के लिए कैसा मौसम चाहिए?
25–35°C तापमान, 50% छांव और जैविक पदार्थ वाली मिट्टी सबसे उपयुक्त है.
3. वनीला की खेती बीज से होती है या कलम से?
वनीला हमेशा कलम (कटिंग) से ही लगाई जाती है।
4. वनीला के फूलों में हाथ से परागण क्यों किया जाता है?
क्योंकि प्राकृतिक पॉलिनेशन बहुत कम होता है और हाथ से परागण ही फल बनने की गारंटी देता है.
5. एक एकड़ वनीला खेती से कितनी कमाई हो सकती है?
प्रोसेस की गई सूखी बीन्स बेचने पर लाखों रुपये की कमाई संभव है, क्योंकि कीमत 15,000–40,000 रुपये प्रति किलो तक होती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें