ये खेती नहीं, 'पैसे छापने की मशीन' है, एक बार लगाएं और 40 साल तक प्रॉफिट पक्का! सरकार भी कर रही पूरी मदद

अगर किसान सालों साल कमाई करने वाली बेस्ट खेती की तलाश में हैं, तो कॉपी की खेती हर एक किसान के लिए बेस्ट ऑप्शन है, ये सिर्फ एक फसल नहीं, बल्कि भविष्य का एक स्थायी और सुरक्षित निवेश है.
ये खेती नहीं, 'पैसे छापने की मशीन' है, एक बार लगाएं और 40 साल तक प्रॉफिट पक्का! सरकार भी कर रही पूरी मदद

सुबह की पहली चाय की तरह, बहुत से लोगों के दिन की शुरुआत एक कप गरमागरम कॉफी के बिना अधूरी होती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस कॉफी को आप ₹100-₹200 में पीते हैं, वो किसी किसान के लिए 'काला सोना' साबित हो सकती है? जी हाँ, भारत में कॉफी की खेती एक ऐसा जबरदस्त बिजनेस आइडिया है, जिसमें एक बार की मेहनत आपको अगले 40-50 सालों तक बैठे-बिठाए लाखों की कमाई दे सकती है.

असल में दुनियाभर में पानी और चाय के बाद कॉफी तीसरा सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय कॉफी ही माना जाता है. कॉफी की डिमांड कभी कम नहीं होती है, भारत दुनिया का छठा सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश है.यहां कॉफी की क्वालिटी इतनी शानदार है कि विदेशों में इसकी भारी मांग है. यही कारण है कि खेती के लिहाज से ये बेस्ट मुनाफे का सौदा है, जो लंबे समय तक उनकी जेबें भरता रहता है.

VIDEO-ऑनलाइन खाना बेचने से पहले जान लें ये FSSAI की 8 बातें!

भारत में मुख्य रूप से दो तरह की कॉफी उगाई जाती है-

1-अरेबिका को कॉफी की 'रानी' कहते हैं. क्योंकि इसकी क्वालिटी बेस्ट होती है और मार्केट में इसका दाम भी सबसे ज्यादा मिलता है. यह ठंडे और ऊंचे इलाकों (लगभग 1000 से 1500 मीटर की ऊंचाई) में उगाई जाती है.

2-रोबस्टा कॉफी की बात करें तो इसमें कीड़े कम लगते हैं और यह गर्म मौसम में भी अच्छी पैदावार दे देती है. इस कॉफी का उत्पादन ज्यादा होता है, लेकिन दाम अरेबिका से थोड़ा कम मिलता है.


कमाई का पूरा गणित: एक एकड़ में कितनी होगी 'पैसों की बारिश'?

किसान खेती के लिए आप अपनी जमीन और इलाके के हिसाब से दोनों में से कोई भी चुन सकते हैं, तो फिर अब आते हैं सबसे जरूरी सवाल पर - पैसा कितना मिलेगा? उदाहारण के रूप में मान लेते हैं कि अगर एक एकड़ जमीन में कॉफी के 400 से 500 पौधे लगाते हैं, तो कॉफी का एक पौधा करीब 4-5 साल में तैयार हो जाएगा और फिर अगले 40-50 साल तक फल भी आपको देता रह सकता है.

एक पौधे से हर साल लगभग 1 किलो कॉफी बीन्स मिल सकते हैं. यानी एक एकड़ से आपको हर साल 400-500 किलो कॉफी बीन्स मिलने की पूरी संभावना है. मार्केट में क्वालिटी के हिसाब से कॉफी बीन्स का भाव करीब ₹300 से लेकर ₹800 प्रति किलो या उससे भी ज्यादा हो सकता है.

VIDEO- Trump Tariff News: नई तारीख से लागू होगा टैक्स, इन 14 देशों को अमेरिका ने भेजी चिट्ठी!

तो अगर 400 किलो बीन्स को ₹500 प्रति किलो के औसत दाम पर भी बेचा जाए, तो साफ है कि आप आसानी से लखपति बन सकते हैं. आपकी कमाई 2 से 5 लाख तक हो सकती है. हालांकि हम इस कमाई पर कोई मुहर नहीं लगा रहे हैं लेकिन ऐसा हो सकता है बस.

सरकार दे रही है सहारा

किसानों को कॉफी की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार का 'कॉफी बोर्ड' (Coffee Board) इसमें पूरी मदद करता है. बोर्ड की ओर से कॉफी के पौधे लगाने, सिंचाई के उपकरण खरीदने और दूसरी जरूरतों के लिए सब्सिडी आदि दी जाती है.

VIDEO- UPS में NPS जैसा Tax Benefit, कौन सी स्कीम आपके लिए बेहतर?

तो अब अगर आप परंपरागत खेती से हटकर कुछ नया और मुनाफे से भरा करना चाहते हैं, तो कॉफी की खेती आपके लिए एक सुनहरा मौका है(नोट-खबर केवल जानकारी के लिए है, खेती कैसे करना और करना है कि नहीं ये किसान के ऊपर है)

Add Zee Business as a Preferred Source