2026 में मुनाफे की मशीन बनेंगी ये 5 खेती! आज ही समझ लें हर एक किसान, फिर कहीं चूक न जाएं मौका!

भारत में खेती अब बिजनेस बन रही है. असल में साल 2026 के लिए 5 ऐसी फसलें हैं जो किसानों को मालामाल करेंगी, ड्रैगन फ्रूट, मिलेट्स, औषधीय पौधे, मशरूम और चंदन की खेती, इनको किसान उगाकर कमाई कर सकते हैं.
2026 में मुनाफे की मशीन बनेंगी ये 5 खेती! आज ही समझ लें हर एक किसान, फिर कहीं चूक न जाएं मौका!

Top 5 profitable crops 2026: एक टाइम ऐसा था कि जब कहा जाता था कि खेती मतलब केवल मेहनत और पसीना, लेकिन अब वक्त पूरी तरह से बदल चुका है. पहले के टाइम में भले की किसान को सालों की मेहतन के बाद भी खेती से वो मुनाफा नहीं मिल पाता था जो पैसा नौकरी या बिजनेस में लोग जमा कर लेते थे, लेकिन आज के टाइम में खेती भी मुनाफे की मशीन बन चुकी है, बस इस मशीन को सही तरीके से चलाने का हुनर किसान के पास होना चाहिए.जी हां यही कारण है कि साल 2026 तक भारत की खेती 'बिजनेस' बनने जा रही है.

अभी भी अगर आप आज भी सिर्फ गेहूं-धान के भरोसे बैठे हैं, तो शायद आप पीछे रह जाएंगे. अब मार्केट की मांग बदल रही है, लोग अब सेहत और क्वालिटी पर पैसा खर्च कर रहे हैं.तो फिर ऐसे में अगर आप इन 5 फसलों की खेती शुरू करते हैं, तो यकीन मानिए आपकी जमीन 'सोना' उगलने लग सकती है. आइए जानते हैं वो कौन सी 5 खेती हैं जो 2026 में किसानों को मालामाल बना सकती हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

1. ड्रैगन फ्रूट (कमलम)

ड्रैगन फ्रूट की डिमांड भारत में आग की तरह बढ़ रही है. ये फल एक टाइम पर विदेशों से भारत आता था. लेकिन अब सरकार भी इसकी खेती को बढ़ावा देने के लिए इस पर सब्सिडी भी दे रही है.
मुनाफा क्यों: एक बार पौधा लगाने पर यह 20-25 साल तक फल देता है.
खास बात: इसे बहुत कम पानी की जरूरत होती है और बंजर जमीन पर भी यह शानदार कमाई देता है. साल 2026 तक इसकी एक्सपोर्ट डिमांड और बढ़ेगी.
कमाई: एक एकड़ में 1800 से 2000 पौधे करीब होंगे तो आप आसानी से 1 से 2 लाख तक मुनाफा कमा सकते हैं.

2. औषधीय पौधे

आज के टाइम में पूरी दुनिया आयुर्वेद की दीवानी होती दिख रही है. दवा कंपनियां अब किसानों के साथ सीधे कॉन्ट्रैक्ट कर रही हैंय
मुनाफा क्यों: अश्वगंधा, तुलसी,सतावरी जैसे पौधों की जड़ें और बीज दोनों महंगे दाम पर बिकते हैं.
कमाई का गणित: पारंपरिक फसलों के मुकाबले इसमें लागत कम और मुनाफा 3 से 4 गुना ज्यादा है,यानी हजारों से 1, 2 लाख तक का मुनाफा कमा सकते हैं. तो ऐसे में 2026 तक हेल्थ इंडस्ट्री में इसकी मांग चरम पर हो सकती है.

3. श्री अन्न (मिलेट्स - बाजरा, रागी, ज्वार)

सरकार अब मोटे अनाज यानी 'मिलेट्स' को 'श्री अन्न' के नाम से प्रमोट कर रही है.ऐसे में अब बड़े शहरों के लोग पिज्जा-बर्गर छोड़कर रागी और बाजरे की रोटी ढूंढ रहे हैं.
फायदा: ये फसलें कम बारिश और खराब मौसम में भी बर्बाद नहीं होतीं हैं.
बाजार: बिस्किट, नमकीन और हेल्थ ड्रिंक्स बनाने वाली कंपनियां अब सीधे किसानों से मोटा अनाज खरीद रही हैं.
कमाई: एक एकड़ की मिलेट्स से ₹1 लाख से ₹2 लाख तक की कमाई आराम से हो सकती है.

4. चंदन और महोगनी की खेती

अगर आपके पास थोड़ी एक्स्ट्रा जमीन है, तो वहां चंदन या महोगनी के पेड़ लगा दीजिए और फिर आपको लखपति बनाने का काम करेगी.
फ्यूचर: महोगनी की लकड़ी का यूज जहाज, कीमती फर्नीचर आदि बनाने में काम आता है.
रिटर्न: आज लगाया गया एक पौधा 12-15 साल बाद लाखों की कीमत देगा. ये पौधे 1 से 10 लाख तक की कमाई करवा सकते हैं.तो 2026 की खेती की लिस्ट में इनको शामिल कर सकते हैं.

5. मशरूम की खेती (बिना खेत वाली खेती)

मशरूम की खेती के लिए आपको एकड़ भर जमीन की जरूरत नहीं है,इसे आप एक छोटे से कमरे से भी इसे शुरू कर सकते हैं.
ट्रेंड: बटन मशरूम और ओयस्टर मशरूम की डिमांड होटलों और रेस्टोरेंट्स में कभी कम नहीं होती.
कम समय में कमाई: सिर्फ 30 से 40 दिन के अंदर फसल तैयार हो जाती है और पैसा हाथ में आ जाता है.

किसान भाइयों के लिए खास टिप

  • अगर आप 2026 में सफल होना चाहते हैं, तो इन 3 बातों का ध्यान जरूर रखें-
  • मिट्टी की जांच: बिना मिट्टी जांचे कोई भी महंगी खेती शुरू नहीं करना चाहिए.
  • डायरेक्ट मार्केटिंग: बिचौलियों के चक्कर में ना पड़ें और फसल के लिए सोशल मीडिया और मंडियों के ऐप का यूज करें.
  • ट्रेनिंग: नई खेती शुरू करने से पहले नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) से ट्रेनिंग भी ले सकते हैं.

(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इसको केवल एक जानकारी के रूप में लें हम इस पर पूरी तरह से मुहर नहीं लगा रहे हैं ना ही इन 5 खेती को करने को प्रोत्साहित कर रहे हैं)

खबर से जुड़े 5 FAQs

Q1. 2026 में किसानों के लिए सबसे ज्यादा मुनाफा किस खेती में है?
ड्रैगन फ्रूट, मशरूम, औषधीय पौधे (अश्वगंधा-सर्पगंधा), मिलेट्स और चंदन की खेती सबसे ज्यादा प्रॉफिट देने वाली मानी जा रही है.

Q2. ड्रैगन फ्रूट की खेती में कितना मुनाफा होता है?
एक बार पौधा लगाने पर 20–25 साल तक फल मिलता है और प्रति एकड़ लाखों की कमाई संभव है। सरकार सब्सिडी भी देती है.

Q3. मशरूम की खेती छोटे किसान कैसे शुरू करें?
एक कमरे से भी मशरूम फार्मिंग शुरू की जा सकती है और सिर्फ 30-40 दिन में फसल तैयार हो जाती है.

Q4. औषधीय पौधों की खेती क्यों बढ़ रही है?
आयुर्वेद और हेल्थ इंडस्ट्री की मांग बढ़ने से दवा कंपनियां किसानों से सीधे कॉन्ट्रैक्ट कर रही हैं, जिससे 3–4 गुना ज्यादा मुनाफा मिलता है.

Q5. क्या मिलेट्स की खेती मौसम में खराबी झेल सकती है?
हाँ, बाजरा, ज्वार और रागी जैसी मिलेट फसलें कम पानी में भी टिक जाती हैं और खराब मौसम का असर कम होता है.


(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6