Wheat Procurement: यहां आज से शुरू हो रही गेहूं की खरीद, 3 लाख से अधिक किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Wheat Procurement: गेहूं उपार्जन के लिए अभी तक 2 लाख 91 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है. इस बार मध्य प्रदेश में 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन का अनुमान है.
Wheat Procurement: यहां आज से शुरू हो रही गेहूं की खरीद, 3 लाख से अधिक किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Wheat Procurement: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है. आज यानी 1 मार्च से यहां गेहूं की खरीद शुरू होगी. मध्य प्रदेश में गेहूं की खरीद 2,600 रुपए प्रति क्विंटल के मान से होगी. गेहूं उपार्जन के लिए अभी तक 2 लाख 91 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है. इस बार मध्य प्रदेश में 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन का अनुमान है.

2600 प्रति क्विंटल भाव से होगी गेहूं खरीदी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि किसानों से सरकार 2,600 रुपए प्रति क्विंटल के मान से गेहूं खरीदेगी. अगले साल यह 2,700 रुपये प्रति क्विंटल की जाएगी. इसी प्रकार चावल पर 2 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर बोनस दिया जाएगा. दूध का उत्पादन करने वालों को भी बोनस प्रदान किया जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- किसानों को सालाना ₹20 हजार देगी ये सरकार, शुरू होगी अन्नदाता सुखीभव योजना

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

1 मार्च से शुरू होगा गेहूं की खरीदी का काम

खाद्य मंत्री राजपूत ने बताया कि इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में गेहूं खरीदी का काम 1 मार्च से शुरू होगा जो 18 अप्रैल तक चलेगा. वहीं बाकी संभागों में 17 मार्च से 5 मई 2025 तक गेहूँ खरीदी का कार्य उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किया जाएगा.

wheat

किसानों को मिलेंगी सुविधाएं

रबी सीजन वर्ष 2025-26 के गेहूं उपार्जन की अवधि के दौरान उपार्जन केन्द्रों पर आने वाले किसानों के लिए सभी पर्याप्त सुविधाएं मिलेंगी. उपार्जन केन्द्रों पर आने वाले किसानों के लिए छाया की सुविधा के लिए शेड लगवाएं जाएं तथा पीने के पानी, प्रतीक्षा कक्ष, दरियां, टेबल, कुर्सी तथा शौचालय आदि का पर्याप्त सुविधा होगी. पर्याप्त बिजली की सुविधा, हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक उपार्जन उपकरण तथा किसानों की जानकारी के लिए सूचना पटल पर उपार्जन संबंधी जानकारी प्रदर्शित होगी. किसानों को गेहूं उपार्जन के बाद जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित की जाएगी.

80 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन का अनुमान

इस बार मध्य प्रदेश में 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन का अनुमान है. अभी तक 2 लाख 91 हजार से अधिक किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है. गेहूं उपार्जन में स्लाट बुकिंग के लिए लघु और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी. खरीदी के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी उपयोग किया जाएगा. वेयर हाउस के लंबित भुगतान भी जल्द किये जायेंगे. उचित मूल्य दुकानों से राशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों का ई-केवायसी कराने के निर्देश भी दिये गए हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6